फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leaders who protested in Vyapam case were acquitted by the court, said- we will continue to f

Bhopal: व्यापम मामले में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस नेता न्यायालय से हुए दोष मुक्त, बोले-लड़ते रहेंगे लड़ाई

Sun, 22 Dec 2024 07:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 22 Dec 2024 07:45 PM IST
सार

व्यापम घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन करने पर दर्ज किए गए प्रकरण में सभी कांग्रेस नेता दोष मुक्त पाए गए हैं। 11 नेताओं को न्यायालय से राहत मिल गई है। नेताओं ने कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त माफियाओ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Bhopal: Congress leaders who protested in Vyapam case were acquitted by the court, said- we will continue to f
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जुलाई 2015 में व्यापाम महाघोटाले में लिप्त तत्कालीन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान हबीबगंज थाने में दर्ज किए गए प्रकरण में न्यायालय ने सभी 11 कांग्रेस नेताओं को दोषमुक्त करार दिया। प्रकरण में पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, और NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ,अमित शर्मा ,अंकित रघुवंशी समेत अन्य नेताओं पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147 एवं 353 (लोक सेवक को उनके कर्तव्य पालन में बाधा डालना ) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


यह न्याय की जीत 
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह न्याय की जीत है। झूठे प्रकरणों के जरिए कांग्रेस नेताओं को डराने और दबाने का जो प्रयास किया गया था, वह असफल हो गया है। हम जनता की आवाज उठाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के अपने संकल्प पर अडिग रहेंगे।
विज्ञापन


छात्रो के भविष्य की थी लड़ाई 
विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने व्यापम घोटाले की निष्पक्ष जांच और लगातार हो रही संदिग्ध मौतों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की थी। यह प्रदर्शन मेधावी छात्रो के भविष्य की रक्षा के लिए एक बड़ा कदम था, व्यापम घोटाले के खिलाफ जनता की आवाज उठाने की वजह से तत्कालीन शिवराज सरकार ने कांग्रेस नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया गया था। लेकिन सत्य की हमेशा जीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष किया
त्रिपाठी ने कहा कि यह फैसला यह साबित करता है कि सत्य की हमेशा जीत होती है। हमें गर्व है कि हमने जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष किया और आगे भी करते रहेंगे।" त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि भाजपा सरकार ने सत्ता के दुरुपयोग से कांग्रेस नेताओं को फंसाने का षड्यंत्र रचा था। सभी झूटे आरोपों को माननीय न्यायलय ने असत्य पाया न्यायालय का निर्णय कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के संकल्प और सत्यनिष्ठा का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed