फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress angry with DGP's statement, protested by tying hands with rope, asked questions to new state

Bhopal: DGP के बयान से कांग्रेस नाराज, रस्सी से हाथ बांधकर किया विरोध, BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष से पूछे सवाल

Thu, 03 Jul 2025 07:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 03 Jul 2025 07:15 PM IST
सार

कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोज 20 बलात्कार हो रहे हैं। डीजीपी बयान दे रहे हैं कि बलात्कार रोकना अकेले पुलिस के बस की बात नहीं। अगर पुलिस के हाथ बंधे हैं तो क्या डीजीपी यह मान चुके हैं कि सरकार ने बलात्कारियों के आगे सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन
Bhopal: Congress angry with DGP's statement, protested by tying hands with rope, asked questions to new state
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनो प्रदेश के डीजीपी द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस ने रस्सी से हाथ बांधकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक और कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मिथुन अहिरवार ने कहा कि बीजेपी डिजिटल इंडिया नहीं बल्कि डिजिटल ट्रैप की सरकार है। वह ऑनलाइन सट्टा, फर्जी लोन ऐप्स और डिजिटल ठगी को खुली छूट देकर अपनी सत्ता बचा रही है। इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन



प्रदेश में रोज 20 बलात्कार हो रहे
कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोज 20 बलात्कार हो रहे हैं। वहीं, प्रदेश के डीजीपी बयान दे रहे हैं कि बलात्कार रोकना अकेले पुलिस के बस की बात नहीं। अगर पुलिस के हाथ बंधे हैं तो क्या डीजीपी यह मान चुके हैं कि सरकार ने बलात्कारियों के आगे सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर समाज परफेक्ट हो जाएगा, तो फिर पुलिस की जरूरत ही क्यों होगी?  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भाजपा राष्ट्रीय परिषद में पुराने दिग्गज नेताओं की वापसी, सिंधिया गुट को नहीं मिली तवज्जो
विज्ञापन
विज्ञापन



बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बंधे हाथ के अध्यक्ष
मिथुन अहिरवार ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को "बंधन हाथों वाला अध्यक्ष" करार दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर में एक युवक ने जुए के 50,000 रुपए के बदले पत्नी को दोस्तों के साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया। रायसेन में एक बैंक कर्मचारी अंकित चौरे ने ऑनलाइन गेमिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उज्जैन में पुलिस ने पिछले साल सटोरियों से 15 करोड़ रुपए और विदेशी करेंसी जब्त की थी। इस साल कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। अगर इन गंभीर मुद्दों पर भी भाजपा अध्यक्ष मौन रहेंगे, तो क्या उन्हें केवल पोस्टिंग और ट्रांसफर मैनेजमेंट के लिए नियुक्त किया गया है। डिजिटल सट्टा और लोन ऐप्स पर सरकार चुप रहकर कमाई कर रही और लोगआत्महत्या।

यह भी पढ़ें-हेमंत का अटलजी से भी कनेक्शन, कार्यकर्ताओं के लिए अपनी शर्ट तक उतार देते थे, जानें किस्सा

कांग्रेस ने रखी ये मांगे
1- डीजीपी के बयान पर मुख्यमंत्री को सफाई देनी चाहिए कि यह निजी राय है या सरकार की नीति।
2- फर्जी लोन ऐप्स, डिजिटल ठगी और ऑनलाइन सट्टे पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई हो।
3- साइबर सेल को सशक्त कर सख्त कानून लागू हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed