फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Complaints of contaminated water and bad food at BMHRC nursing hostel, management says confusion is be

Bhopal: बीएमएचआरसी के नर्सिंग हॉस्टल में दूषित पानी और खराब भोजन की शिकायत, प्रबंधन बोला-फैलाया जा रहा है भ्रम

Thu, 25 Sep 2025 06:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 25 Sep 2025 06:35 PM IST
सार

बीएमएचआरसी के नर्सिंग हॉस्टल में छात्रों ने दूषित पानी और खराब भोजन का आरोप लगाया है। आरोप है कि हॉस्टल में पानी की गुणवत्ता बहुत खराब है और भोजन में कीड़े-मकोड़े पाए जा रहे हैं। प्रबंधन का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो भ्रामक हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Complaints of contaminated water and bad food at BMHRC nursing hostel, management says confusion is be
बीएमएचआरसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) के नर्सिंग हॉस्टल में छात्रों ने दूषित पानी और खराब भोजन की शिकायत की है। एनएसयूआई ने इस मुद्दे पर वीडियो वायरल किया है और प्रेस नोट जारी कर प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं। इधर बीएमएचआरसी प्रबंधन का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो भ्रामक हैं और छात्रों को गुमराहा किया जा रहा है। प्रबंधन का दावा है कि छात्रों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
विज्ञापन



पानी चेक करने का वीडियो जारी
एनएसयूआई ने गुरुवार को एक वीडियों जारी किया जिसमें छात्रों ने खुद टीडीएस मीटर से हॉस्टल के पानी की जांच की, जिसमें 703 PPM का स्तर निकला। यह स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक है। वहीं एक खाने की भी फोटो भी आई जिसमें कीड़ा दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- एमडी ड्रग तस्कर यासीन मछली का करीबी फैजान मछली गिरफ्तार, लेन-देन में सरेआम युवक पर चलाई थी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन



गठित होगी जांच समिति
मामले में बीएमएचआरसी प्रबंधन ने जांच समिति गठित करने की बात कही है जो छात्रों की शिकायतों की जांच करेगी। प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही तीन और आरओ वॉटर प्यूरिफायर लगा दिए जाएंगे ताकि पानी की गुणवत्ता में सुधार हो सके।बीएमएचआरसी प्रबंधन का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो भ्रामक हैं और छात्रों को गुमराह करने के लिए हैं।  प्रबंधन का दावा है कि छात्रों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट, प्रदेश के चार जिलों से लौटा मानसून

प्रबंधन छात्रों की समस्याओं को कर रहा नजरअंदाज
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा है कि बीएमएचआरसी में छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। उनका कहना है कि बीएमएचआरसी प्रबंधन छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है और उनकी मांगों को नहीं सुन रहा है।परमार ने मांग की है कि बीएमएचआरसी प्रबंधन छात्रों की समस्याओं का समाधान करे और उनकी मांगों को सुनें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed