फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Faizan Machli, a close associate of MD drug smuggler Yasin Machli

Bhopal Crime: एमडी ड्रग तस्कर यासीन मछली का करीबी फैजान मछली गिरफ्तार, लेन-देन में सरेआम युवक पर चलाई थी गोली

Wed, 24 Sep 2025 11:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 11:15 PM IST
सार

भोपाल पुलिस ने कुख्यात अपराधी फैजान मछली को गिरफ्तार किया। वह ड्रग तस्कर यासीन मछली का करीबी है और हाल ही में एक युवक से 1.5 लाख की मांग पर गोली चलाने का आरोपी था। फैजान पर बलवा, मारपीट, फायरिंग समेत आठ केस दर्ज हैं। पुलिस ने अवैध कट्टा भी जब्त किया।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Faizan Machli, a close associate of MD drug smuggler Yasin Machli
पुलिस ने फैजान मछली को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में मुछली कारोबारी शारिक मछली के भतीजे और एमडी ड्रग तस्करी में जेल में बंद यासीन मछली के करीबी फैजान मछली को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फैजान मछली ने कुछ सप्ताह पहले सरेआम एक युवक पर गोली चलाई थी। वह अन्य अपराधों में भी संलिप्त रहा है। 
विज्ञापन


फैजान मछली को यासीन मछली का बहुत करीबी माना जाता है। थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह के अनुसार 30 वर्षीय दानिश बेग पिता जफर बेग बुधवारा में रहता है और चाय और बिरयानी का होटल संचालित करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह दो अन्य लोगों के साथ घर के बाहर बैठा था, तभी फैजान मछली दो अन्य बदमाशों के साथ आया और डेढ़ लाख रुपए की मांग करने लगा। पैसों का पुराना लेन-देन होने के कारण मैं उससे बात कर रहा था, तभी उसने आवेश में आकर गोली चला दी। फैजान ने करीब आठ राउंड फायर हवा में कर दहशत फैला दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव तीन दिन से क्यों लगातार कर रहे दिल्ली दौरा? भोपाल से लेकर राजधानी तक है हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच फैजान मछली के भोपाल से भागने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर फैजान को दबोच लिया।  फैजान के पास से एक अवैध कट्टा भी जब्त किया  गया है। फैजान के खिलापफ पूर्व में बलवा, मारपीट, फायरिंग और अनैतिक कार्य करने के करीब 8 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed