{"_id":"68177b70d88c235c020f8a96","slug":"bhopal-complaint-of-ragging-in-bu-senior-students-accused-of-ragging-bringing-girls-and-liquor-party-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: बीयू में रैगिंग की हुई शिकायत, सीनियर छात्रों पर रैगिंग, लड़कियों को लाने और शराब पार्टी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: बीयू में रैगिंग की हुई शिकायत, सीनियर छात्रों पर रैगिंग, लड़कियों को लाने और शराब पार्टी का लगाया आरोप
Sun, 04 May 2025 08:06 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 04 May 2025 08:06 PM IST
सार
बीयू के बायोटेक छात्र ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत भेज कर सीनियर छात्रों पर रैगिंग, लड़कियों को लाने और शराब पार्टी जैसी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीयू भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विबीयूश्वविद्यालय (बीयू) इंजीनियरिंग संस्थान के हॉस्टल में रैंगिंग का मामला सामने आया है। एक बायोटेक छात्र ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत भेजते हुए सीनियर छात्रों पर रैगिंग, लड़कियों को लाने और शराब पार्टी जैसी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। छात्र ने यह भी लिखा कि यदि कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सीनियर छात्रों और कई जूनियर्स ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है।
मामले की तत्काल जांच करने के निर्देश
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र द्वारा यह शिकायत शनिवार रात दर्ज कराने की बात सामने आई है। लेकिन मामला तब सामने आया जब रविवार शाम यूजीसी ने शिकायत पत्र बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को भेजा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की तत्काल जांच कर शीघ्र रिपोर्ट दी जाए।
यह भी पढ़ें-फैकल्टी के अभाव में बीयू में नहीं शुरू हो पा रहा बी-एड, NCTE ने पिछले 3 सत्रों से लगा रखा है प्रतिबंध
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
छात्र संगठनों का कहाना है कि हॉस्टल में नशे का सामान ले जाना संभव नहीं है क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। लेकिन कैंपस की टूटी दीवार के कारण बाहरी लोग अंदर आ जाते हैं। प्रबंधन को चाहिए कि वह बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराएं और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाएं। छात्र ने यूजीसी को भेजी शिकायत में कहा है कि हॉस्टल में सीनियर्स रात में लड़कियों को लाते हैं और शराब पार्टी करते हैं। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और बार-बार अपने ग्रुप में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।