फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Clouds covered many districts of the state, temperature increased, except for two districts, mercury r

Bhopal: प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल,तापमान में हुई वृद्धि, दो जिले छोड़ सभी में 10 डिग्री से ऊपर रहा पारा

Tue, 03 Dec 2024 09:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 03 Dec 2024 09:50 PM IST
सार

प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। प्रदेश के दो जिले छोड़ के सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। टीकमगढ़ और नौगांव को छोड़कर सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Bhopal: Clouds covered many districts of the state, temperature increased, except for two districts, mercury r
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ़ेंगल तूफान के असर से मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि प्रदेश के दो जिले छोड़ के सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। टीकमगढ़ और नौगांव को छोड़कर सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी सुबह बादल छाए रहे बाद में मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के असर से दिन के समय तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों के तापमान 
मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है कई जिलों में दो से तीन डिग्री तक तापमान ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के दो शहर नौगांव और टीकमगढ़ छोड़कर सभी शहरों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नौगांव 8.8 डिग्री,टीकमगढ़ 9.5 डिग्री,भोपाल 12.8 डिग्री, ग्वालियर 10.5 डिग्री, इंदौर 16.5 डिग्री, पचमढ़ी 12.5 डिग्री, जबलपुर 12.6 डिग्री, रीवा 10 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ेगी थी ठिठुरन
एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेजी से आएंगी जिससे पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसका असर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में ज्यादा देखने को मिल सकता है। ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में रात के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि इंदौर, भोपाल और जबलपुर को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed