फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Chill increases in MP due to snowfall in Kashmir, mercury drops to 10.2 degrees in Bhopal, fog covers

Bhopal: कश्मीर में बर्फबारी से MP में बढ़ी ठिठुरन,भोपाल में 10.2 डिग्री तक लुढ़का पारा,कई शहरों में छाया कोहरा

Thu, 21 Nov 2024 08:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 21 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है राजधानी भोपाल में  तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, वहीं पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंड है यहां 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के सभी शहरों में टेम्प्रेचर 15 डिग्री के नीचे आ गया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Chill increases in MP due to snowfall in Kashmir, mercury drops to 10.2 degrees in Bhopal, fog covers
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में हो रही बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है राजधानी भोपाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है वहीं पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंड है यहां 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुधवार-गुरुवार की रात प्रदेश के सभी शहरों में टेम्प्रेचर 15 डिग्री के नीचे आ गया। प्रदेश के सात शहरों के तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। राजगढ़ में 10 डिग्री, रीवा में 10.4 डिग्री, सतना में 10.6 डिग्री, बालाघाट में 10.8 डिग्री, रायसेन में 11 डिग्री, गुना में 11.2 डिग्री, खजुराहो में 12 डिग्री, टीकमगढ़ में 12.1 डिग्री, खंडवा में 12.4 डिग्री, दमोह में 12.6 डिग्री, बैतूल में 12.7 डिग्री और खरगोन में 12.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 28 शहरों में पारा सामान्य से नीचे है। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन और बना रहेगा। गुरुवार सुबह ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल में भी सुबह के समय कोहरा रहा है। यहां 1 से 2 किलोमीटर तक विजिबिलिटी रही। 
विज्ञापन




बर्फबारी से बड़ी ठिठुरन
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि इस समय जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहीं, पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी असर है। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही है, जिससे पारा लुढ़क गया हैं। आने वाले दिनों में पारे में और भी गिरावट हो सकती है। अभी रात के साथ दिन भी ठंडे है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में रात का टेम्प्रेचर सामान्य 15 डिग्री के नीचे है। भोपाल में पिछले साल के मुकाबले इस बार अभी से ज्यादा सर्दी पड़ रही है। यहां पिछले साल जहां नवंबर में रात का टेम्प्रेचर 12.8 डिग्री तक ही पहुंचा था।
विज्ञापन




मौसम विभाग का यह है अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है कि ग्वालियर व उससे लगे क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और शिवपुरी के कुछ इलाकों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी एक किलोमीटर तक घट सकती है। मध्यप्रदेश में शीतलहर की शुरुआत के साथ ही हार्ट व बीपी के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक तेज ठंड की वजह से हाई बीपी की समस्या भी बढ़ने लगती है। इसके साथ ही शरीर में खून भी गाढ़ा होने लगता है, जिससे हार्ट के मरीजों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए और ठंडी हवाओं से बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिसंबर में कड़ाके की ठंड का अनुमान
मौसम विभाग ने ठंड की शुरुआत से पहले कहा था कि इस साल ला नीना के प्रभाव से पूरे देश में कड़ाके की ठंड की संभावना है। उत्तरी व मध्य भारत के राज्यों में भले ही ठंड ने कुछ देरी से अपने तेवर दिखाए, लेकिन अब इसकी रफ्तार बढ़ने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर से ला नीना अपने फुल फॉर्म में आ जाएगा, जिससे देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ इस बार मध्य प्रदेश में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। ऐसे में दिसंबर में सर्दी के कई रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।


प्रदेश के 10 डिग्री से कम तापमान वाले शहर

शहर          न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी        7.8
शाजापुर        8.1
शहडोल       9.1
मंडला          9.1
शिवपुरी        9.4
शिहोर          9.4
कटनी           9.7



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed