फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Chaos after announcement of district presidents, PCC chief tried to do damage control, said adjustment

Bhopal: जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद घमासान,PCC चीफ ने की डैमेज कंट्रोल की कोशिश, बोले-आगे किया जाएगा एडजस्ट

Sun, 17 Aug 2025 03:51 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 17 Aug 2025 03:51 PM IST
सार

जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद बढ़ते विरोध के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है।। उन्होने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी के सर्वश्रेष्ठ योगदान से ही सशक्त संगठन मप्र में कांग्रेस की पहचान है। संगठन निर्माण की इस प्रकिया में चयन से वंचित रहे साथियों को शीघ्र ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Chaos after announcement of district presidents, PCC chief tried to do damage control, said adjustment
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद प्रदेश भर के 71 शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्षों की घोषणा एक दिन पहले की गई लेकिन घोषणा के बाद नेताओं में विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं। कई नेताओं ने अपने सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया है और पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बढ़ते विरोध के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि वंचित रहे साथियों को शीघ्र ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन


नई जिम्मेदारी दी जाएगी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस परिवार के जांबाज साथियों, अब हमें मिलकर संगठन सृजन अभियान के अगले पड़ाव की ओर कदम बढ़ाना है। कांग्रेस के विचार और संस्कार को जन-जन तक, पंचायतों तक लेकर जाना है। सभी के सर्वश्रेष्ठ योगदान से ही सशक्त संगठन मप्र में कांग्रेस की पहचान है। संगठन निर्माण की इस प्रकिया में चयन से वंचित रहे साथियों को शीघ्र ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के संगठन सृजन का भोपाल में विसर्जन', जिला अध्यक्षों का विरोध, नेता बोले- BJP वालों को दिए पद


एक ही लक्ष्य 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाना 
पटवारी ने आगे लिखा कि अगले मोर्चे के लिए भी हमें जी-जान से जुटकर तैयारी करनी है। जन-मन/घर-घर तक कांग्रेस की रीति-नीति को पहुंचाना है। सिर्फ एक लक्ष्य कि 2028 में कांग्रेस सरकार बनाना है। एक बार पुन: बधाई और अग्रिम शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें-एमपी कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्षों का एलान, 18 दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना की जिम्मेदारी


ऑब्जर्वर के रिपोर्ट के आधार पर हुआ चयन
इधर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने नए जिला अध्यक्षों की सूची और मचे बवाल पर कहा कि राहुल गांधी ने संगठन सृजन के नए कॉन्सेप्ट का पहला प्रयोग गुजरात मे किया। मध्यप्रदेश में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन सृजन हुआ। मैं भी पीसीसी की तरफ से रायसेन में था। यह कार्यक्रम 2028 के विधानसभा चुनाव के लिये चल रहा है। जिला अध्यक्षों का चयन एआईसीसी के ऑब्जर्वर के रिपोर्ट के आधार पर हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपना देखे, उनकी खुद की प्रदेश की कार्यकारिणी नही बन पा रही है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय नहीं कर पा रही है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। इससे संगठन और मजबूत होगा। विरोध एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जब कोई नई टीम बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed