{"_id":"60c343078ebc3e792b0ec727","slug":"bhopal-case-filed-against-30-including-digvijay-singh-protested-against-petroleum-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: दिग्विजय सिंह समेत 30 के खिलाफ केस दर्ज, पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के खिलाफ किया था प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: दिग्विजय सिंह समेत 30 के खिलाफ केस दर्ज, पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि के खिलाफ किया था प्रदर्शन
Fri, 11 Jun 2021 04:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 11 Jun 2021 04:33 PM IST
सार
कोरोना काल में धरना प्रदर्शनों पर रोक है। ऐसे में बृहस्पतिवार को भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इसमें अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
- फोटो : ani
विस्तार
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ बृहस्पतिवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन किया। इसे लेकर भोपाल पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत 30 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 188 और 145 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Case registered against 30 people, including Congress leaders Digvijaya Singh & PC Sharma, under IPC sec 188 (Disobedience to order duly promulgated by public servant) & 145 (Joining or continuing in unlawful assembly, knowing it has been commanded to disperse): ASP Ankit Jaiswal
— ANI (@ANI) June 11, 2021
विज्ञापन
भोपाल के एएसपी अंकित जायसवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है प्रदर्शनकारियों ने कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियोग्राफी के जरिए नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महंगाई को लेकर प्रदर्शन कर किया था। प्रदर्शन में युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें भी कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। इस मामले में नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
