फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bus crushed bike riders in Bhopal, two women and a teenage girl died

Bhopal: भोपाल में बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, मजदूरी कर लौट रहा था परिवार

Sun, 28 Jul 2024 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:46 PM IST
सार

भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस ने इन्हें रौंद दिया। ये सभी हबीबगंज से मजदूरी कर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Bhopal: Bus crushed bike riders in Bhopal, two women and a teenage girl died
भोपाल में बस ने तीन लोगों की जान ले ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। सड़क हादसे में बाइक सवार एक किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। एक की अस्पताल पहुंचाते समय मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि सभी मृतक एक ही परिवार के होंगे और कहीं से मजदूरी करके बागमुगालिया की तरफ जा रहे थे। पुलिस की टीम मृतकों की शिनाख्ती के लिए बागमुगालिया सहित आसपास की बस्तियों के लोगों से संपर्क कर रही है।  
विज्ञापन


बागसेवनिया पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे ऑशिमा मॉल के पास दानिश नगर के सामने हबीबगंज की तरफ से जा रही बस ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। बाइक पर एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची (किशोरी) बैठी हुई थी। एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। हादसे के बाद का मंजर भयानक था, पास से गुजर रहे लोगों की चित्कार निकलने लगी। सड़क पर खून बिखर गया। दस फीट के अंदर लाश और नाजुक स्थिति में घायल पड़े हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed