फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Big action by Higher Education Department after FIR in EOW, recognition of Shivshakti College cancelle

Bhopal: EOW में एफआईआर के बाद उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, शिवशक्ति महाविद्यालय की मान्यता रद्द,आदेश जारी

Thu, 16 Jan 2025 09:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 16 Jan 2025 09:45 PM IST
सार

जीवाजी यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा मामले में EOW में एफआईआर के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को शिवशक्ति महाविद्यालय की मान्यता रद्द कर दिया है

विज्ञापन
Bhopal: Big action by Higher Education Department after FIR in EOW, recognition of Shivshakti College cancelle
जीवाजी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में हुए फर्जीवाडे़ में बड़ा एक्शन हुआ है।  EOW में एफआईआर दर्ज होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग हरकत में आया है। उच्च शिक्षा विभाग ने मुरैना जिले के शिवशक्ति महाविद्यालय की मान्यता रद्द कर दी है। गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन



19 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
बतादें कि ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अविनाश तिवारी सहित 19 प्रोफेसर्स पर EOW ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कुलगुरु डॉ. अविनाश तिवारी पर फर्जी कॉलेज को आर्थिक लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्वालियर निवासी डॉ अरुण कुमार तिवारी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता ने लगाया है यह आरोप
शिकायतकर्ता अरुण कुमार शर्मा ने 2024 में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जिसमें आरोप है कि "जिला मुरैना के झुंडपुरा गांव में शिव शक्ति महाविद्यालय नाम का फर्जी कॉलेज कागजों में संचालित हो रहा है। जबकि असलियत में गांव में ऐसा कोई कॉलेज है ही नहीं। हर साल जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा भी कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर इस कॉलेज को मान्यता और संबद्धता भी प्रदान की जा रही है।  साथ ही बताया कि महाविद्यालय संचालक रघुराज सिंह जादौन द्वारा अब कॉलेज में फर्जी छात्रों के प्रवेश दिखाकर स्कॉलरशिप के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed