फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal's smart city area has become a garbage dumping area, during the cleanliness fortnight, the muni

Bhopal:भोपाल का स्मार्ट सिटी क्षेत्र बना कचरा डंपिंग एरिया, स्वच्छता पखवाड़े के बीच नगर निगम ही फैला रहा गंदगी

Thu, 26 Sep 2024 08:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Sep 2024 08:07 PM IST
सार

भोपाल का स्मार्ट सिटी क्षेत्र कचरा डंपिंग क्षेत्र बनता जा रहा है। यहां पर नगर निगम की गाड़ियों से कचरा फेंका जा रहा रहा है जबकि कचरा डंप करने की जगह निर्धारित की गई है। यह क्षेत्र स्मार्ट सिटी बनाने के लिए खाली करवाई गई है।

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal's smart city area has become a garbage dumping area, during the cleanliness fortnight, the muni
स्मार्ट सिटी क्षेत्र में डंप किया गया कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 17 सितंबर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ भोपाल का स्मार्ट सिटी क्षेत्र कचरा डंपिंग क्षेत्र बनता जा रहा है। यहां पर नगर निगम की गाड़ियों से कचरा फेंका जा रहा रहा है जबकि कचरा डंप करने की जगह निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि यह क्षेत्र स्मार्ट सिटी बनाने के लिए रिजर्व है। यहां पर बने सरकारी और निजी मकानों को तोड़कर जगह खाली कराई गई है। जानकारी के मुताबिक यह करीब 5 एकड़ का क्षेत्र है। जगह खाली होने की वजह से नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कचरे की डंपिंग की जाने लगी है। सूत्रों के अनुसार गाड़ियों से डीजल चोरी करने के चक्कर में कुछ कचरा इस क्षेत्र में डाल दिया जाता है। कचरा डंपिंग की वजह से यहां आस-पास रहने वाले लोगों में बीमारियां भी फैल रही है। 
विज्ञापन


 
डीजल चोरी करने के लिए कर्मचारी कचरा आस-पास ही कर देते हैं डंप
जानकारी के अनुसार नगर निगम के कर्मचारी शहर में सुबह उठने वाले कचरे के बाद में पार्कों, घरों या किसी और सरकारी ऑफिस से निकलने वाले कचरे को ऐसी जगह डंप करते हैं जहां खाली पड़ा हो। स्मार्ट सिटी क्षेत्र खाली होने की वजह से कर्मचारी चुपचाप यहां कचरा डाल जाते हैं। दरअसल यह कचरा उनको भोपाल सिटी से बाहर बाईपास के पास ले जाना होता है जानकारी के अनुसार कर्मचारी मिली भगत कर गाड़ियों से डीजल बचाने के चक्कर में यह कचरा आस पास में डंप कर देते हैं। गौरतलब है कि नगर निगम भोपाल के कर्मचारियों द्वारा पहले भी डीजल चोरी की घटनाएं सामने आई है। इसे लेकर कई बार कार्रवाई भी की गई, लेकिन कर्मचारियों पर लगाम नहीं लग पाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की डीजल चोरी के पीछे केवल कर्मचारी नहीं बल्कि अधिकारियों का भी हाथ रहता है यही वजह है कि कर्मचारियों में डर नहीं है।
विज्ञापन



ऐसा करने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
नगर निगम भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला ने इस मामले में कहा है कि हमें जानकारी नहीं है कि नगर निगम के कर्मचारी इस तरह की हरकत कर रहे हैं।जांच करवाई जाएगी अगर कोई इस तरह की घटना हुई है या कोई स्मार्ट सिटी क्षेत्र में कचरा डाल रहा है तो ऐसे कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed