फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal collector got angry after seeing a beggar on the road, ordered strict action, conducted surpris

Bhopal: सड़क पर भिखारी को देख भड़के भोपाल कलेक्टर, सख्त कार्रवाई के निर्देश,कई कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Wed, 11 Jun 2025 05:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 11 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह निरीक्षण के दौरान लालघाटी चौराहे पर भीख मांग रही महिलाओं को देखकर भड़क उठे। उन्होने तत्काल संबंधित भिक्षु दलों को रिहैबिलिटेशन सेंटर में भेजने के निर्देश दिए। उन्होने कई ऑफिसों का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal collector got angry after seeing a beggar on the road, ordered strict action, conducted surpris
भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह बुधवार को स्मार्ट सिटी से लेकर संजीवनी क्लिनिक तक औचक निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। निरीक्षण के दौरान लालघाटी चौराहे पर भीख मांग रही महिलाओं को देखकर कलेक्टर भड़क उठे। उन्होने तत्काल संबंधित भिक्षु दलों को रिहैबिलिटेशन सेंटर में भेजने के निर्देश दिए।उन्होंने चेतावनी दी कि जो व्यक्ति रिहैबिलिटेशन सेंटर नहीं जाना चाहते, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 स्मार्ट सिटी बहुउद्देश्यीय भवन का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने सबसे पहले तुलसी नगर में स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित की जा रही बहुउद्देश्यीय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की डिजाइन में संशोधन कर तीसरे तल के साथ चौथे तल के निर्माण के निर्देश दिए ताकि एक ही परिसर में शासन के विभिन्न विभागों के कार्यालयों को समाहित किया जा सके। साथ ही परिसर में पार्किंग की क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, पदोन्नति में आरक्षण नीति जल्द होगी लागू
विज्ञापन
विज्ञापन



संजीवनी क्लीनिक में स्टाफ नर्सों की तत्काल नियुक्ति के निर्देश
इसके उपरांत उन्होंने सेवानियां सूरज नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सिविल डिस्पेंसरी एवं मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक का निरीक्षण किया। यहां डॉ. अनसूया बामनिया ने बताया कि क्लीनिक में प्रतिदिन औसतन 50 मरीजों की ओपीडी होती है और 12 से अधिक प्रकार की जांचें उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान स्टाफ की कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को शासन को प्रस्ताव भेजकर डॉक्टरों एवं स्टाफ नर्सों की तत्काल नियुक्ति की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।


पॉली हाउस का भी निरीक्षण किया
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बरखेड़ी बाजयफ्ता में संरक्षित खेती योजना अंतर्गत सौदान सिंह कुशवाह द्वारा संचालित पॉली हाउस का भी निरीक्षण किया। कुशवाह ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ भूमि में जरवेरा एवं जिप्सोफिला फूलों की खेती के लिए 40 लाख रुपये का ऋण लेकर पॉलीहाउस की स्थापना की है, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ। इस खेती से उन्हें प्रतिवर्ष 10 से 12 लाख रुपये की आमदनी हो रही है।

यह भी पढ़ें- CM डॉ. यादव बोले- प्रदेश में बनेंगे नए वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर, हर संभाग में होगी आधुनिक सुविधाएं

निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश
कलेक्टर ने लालघाटी क्षेत्र में तहसील हुजूर के लिए निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग भवन शाखा शिरीन खान एवं एसडीओ सुनील निगम को निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही भवन परिसर में 50 कारों और 200 टूव्हीलर्स की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed