फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Avoiding controversies, efforts to save property with consent, Waqf Board took a new path

Bhopal: विवादों से किनारा, सहमति से जायदाद बचाने की कवायद, वक्फ बोर्ड ने थामी नई राह

Thu, 01 Aug 2024 02:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 02:43 PM IST
सार

मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल ने शिक्षा विस्तार को लेकर एक अहम फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश की सभी वक्फ कमेटियों से होने वाली आमदनी का आधा हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Bhopal: Avoiding controversies, efforts to save property with consent, Waqf Board took a new path
भोपाल वक्फ बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेशभर में फैली अरबों रुपए की संपत्ति अलग-अलग विवादों में घिरी हुई है। नतीजा मप्र वक्फ बोर्ड के हिस्से वह राशि नहीं आ पा रही, जो इन जायदाद से आना चाहिए। मुनासिब रकम बोर्ड तक न पहुंच पाने से मुस्लिम एक जरूरतमंद, कमजोर तबके के और गरीब लोगों तक मदद के हाथ नहीं बढ़ाए जा पा रहे हैं। इस स्थिति से छुटकारा पाने के लिए बोर्ड ने अब बीच का रास्ता निकालने की पहल की है। अदालत की लंबी चलने वाली प्रक्रिया से अलग एक सर्व सम्मत फैसले से ऐसी विवादित संपत्तियों से माकूल आमदनी निकालने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


मप्र वक्फ बोर्ड ने इसी मंशा और धारणा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन की एक विवादित वक्फ कमेटी को भी इसी कड़ी में जोड़ा है। सूत्रों का कहना है कि वक्फ मदार गेट कमेटी को लेकर लंबे समय से विवाद जारी है। निवृत्तमान और नवागत कमेटी के बीच पसरे विवाद का असर यह है कि इस बड़ी संपत्ति से होने वाली आय पर रोक के हालात बने हुए हैं। नई और पुरानी कमेटी के बीच खिंचे विवाद का असर यह है कि करीब 115 दुकानों के बड़े कॉम्प्लेक्स से न तो कमेटी को कोई आमदनी हो पा रही है। न ही इससे मिलने वाली चंदा निगरानी की तयशूदा राशि ही बोर्ड को पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


निकला एक रास्ता
सूत्रों का कहना है कि पूर्व कमेटी को लेकर बोर्ड ने कई नोटिस और कानूनी कार्रवाई प्रचलित कर रखी हैं। जबकि कमेटी ओहदेदारों ने भी इसी तरह की गतिविधियों को आगे बढ़ा रखा है। सूत्रों का कहना है कि इन सभी विवादों का पटाक्षेप करने की दिशा में सकारात्मक पहल की है। बताया जा रहा है जहां बोर्ड की तरफ से कार्यवाहियों को शिथिल किया गया है। वहीं मदार गेट कमेटी पदाधिकारियों ने भी सहयोगात्मक रवैया अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कमेटी के साथ दुकानदारों के पास पहुंचे पूर्व अध्यक्ष 
सूत्रों का कहना है कि वक्फ मदार गेट कमेटी के निवृत्तमान अध्यक्ष रियाज खान ने पिछले दिनों वक्फ कॉम्प्लेक्स पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान नवागत अध्यक्ष फैजान खान और अन्य कमेटी मेंबर भी साथ थे। इस सामूहिक भ्रमण का असर यह हुआ कि लंबे समय से किराया अदा करने में आनाकानी कर रहे किरायदारों को एक लक्ष्य तय हो गया है। नई कमेटी को किराया अदा करने की ताकीद के साथ पूर्व अध्यक्ष ने नवागत कमेटी को सहयोग करने की अपील भी सभी दुकानदारों से की है। इस मुलाकात के दौरान पूर्व अध्यक्ष रियाज खान ने अपने कार्यकाल के हिसाब, जरूरी दस्तावेज और  दुकानदारों से हुए किराया एग्रीमेंट आदि भी नवागत अध्यक्ष फैजान खान को सौंप दिए हैं।


शिक्षा पर खर्च करने की नीयत 
मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल ने शिक्षा विस्तार को लेकर एक अहम फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश की सभी वक्फ कमेटियों से होने वाली आमदनी का आधा हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के अधिकांश कमेटी पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत भी किया है और शिक्षा के इस अभियान में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल का साथ देने की सहमति भी दी है। लेकिन इस बीच ऐसे वक्फ और प्रॉपर्टी इस नेक अभियान की बाधा बन गए हैं, जिनसे विवादों के चलते मुनासिब राशि नहीं मिल पा रही है। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड द्वारा निकाले गए नए रास्ते से विवादों पर खर्च होने वाली राशि भी बचेगी और वक्फ बोर्ड के शिक्षा मिशन में भी सहयोग मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed