फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal AIIMS doctor presented research on treatment of obstetric brachial plexus palsy in Italy

Bhopal: एम्स के डॉक्टर ने इटली में प्रसूति ब्रेकियल प्लेक्सस पाल्सी के उपचार पर प्रस्तुत किया शोध

Sat, 18 May 2024 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 10:08 PM IST
सार

राजधानी भोपाल स्थित एम्स के डॉ. राहुल दुबेपुरिया ने प्रसूति ब्रेकियल प्लेक्सस पाल्सी (ओबीपीपी) के उपचार पर इटली में अपना शोध प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
Bhopal AIIMS doctor presented research on treatment of obstetric brachial plexus palsy in Italy
प्रसूति ब्रेकियल प्लेक्सस पाल्सी के उपचार पर प्रस्तुत किया शोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स भोपाल के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राहुल दुबेपुरिया ने माइक्रोसर्जरी के लिए यूरोपीय फेडरेशन ऑफ सोसाइटीज (ईएफएसएम 2024) की 16वीं कांग्रेस में भाग लिया। इस सम्मेलन का आयोजन इटली के मिलान में किया गया था। इस सम्मेलन में 40 देशों के 850 से अधिक माइक्रो सर्जन्स ने भाग लिया। डॉ. दुबेपुरिया ने प्रसूति ब्रेकियल प्लेक्सस पाल्सी (ओबीपीपी) के उपचार पर अपना शोध प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


क्या है ब्रैकियल प्लेक्सस पाल्सी
डॉ. राहुल दुबेपुरिया ने बताया कि ब्रैकियल प्लेक्सस आपस में जुड़ी हुई नसों का एक नेटवर्क है, जो बांह और हाथ में गति और संवेदना को नियंत्रित करता है। ब्रेकियल प्लेक्सस की चोट में इन नसों को अचानक नुकसान होता है, जिससे कंधे, बांह और हाथ में दर्द, कमजोरी, संवेदना की हानि या गति में कमी हो सकती है। डॉ. राहुल दुबेपुरिया ने बताया कि ब्रैकियल प्लेक्सस गर्दन से शुरू होता है और ऊपरी छाती को पार करके बगल तक जाता है। ओबीपीपी आमतौर प्रसव के दौरान खिंचाव की वजह से होने वाली चोटों के कारण होता है। अपने प्रस्तुतीकरण में डॉ. दुबेपुरिया ने एक अभिनव सर्जिकल दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जिससे एक ही चरण में कई सर्जरी की जा सकती हैं।
विज्ञापन




लगातार उपलब्धि हासिल कर रहा है एम्स भोपाल
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. अजय सिंह ने बताया कि एम्स भोपाल में संकाय और छात्रों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता और ज्ञान-साझाकरण की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। एम्स भोपाल ने विभिन्न शैक्षणिक मंचों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभिन्न सम्मेलनों और कार्यशालाओं में संकाय सदस्यों की भागीदारी न केवल उनके कौशल को बढ़ाती है। बल्कि उन्हें नवीनतम प्रगति के साथ अद्यतन भी रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed