फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: After giving statement on Dheerendra Shastri, Nayak was left alone, Jaivardhan said- it is a matter of

Bhopal: धीरेंद्र शास्त्री पर बयान देने के बाद अकेल पड़े नायक,जैयवर्धन बोले-निजी आस्था का विषय,पहले से है परिचय

Thu, 20 Feb 2025 07:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 20 Feb 2025 07:38 PM IST
सार

मुकेश नायक ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवादित बयान देकर अकेल पड़ गए हैं। पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने गुरुवार को पीसीसी में मीडिया के सवाल पर कहा कि यह निजी आस्था का विषय है। मेरी महराज जी से पुरानी पहचान है। 

विज्ञापन
Bhopal: After giving statement on Dheerendra Shastri, Nayak was left alone, Jaivardhan said- it is a matter of
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री औऱ जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवादित बयान देकर अकेल पड़ गए हैं। जहां एक तरफ जहां भाजपा सनातन के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेर रही है, तो वहीं कांग्रेस नेता भी उनके बयान से सहमत नहीं हैं। पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक जयवर्घन सिंह ने गुरुवार को पीसीसी में मीडिया के सवाल पर कहा कि यह निजी आस्था का विषय है। मेरी महराज जी से पुरानी पहचान है। यह उनका निजी बयान है। जानकारी के अनुसार मुकेश नायक के बयान पर पार्टी के पदाधिकारी भी नाराज हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन



कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष पहुंचे थे  बागेश्वर धाम
गौरतलब है कि जहां कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को उचक्का तक कह दिया है। वहीं मध्य प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कुछ दिन पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच कर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की थी। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने तो धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की छिंदवाड़ा में कथा का आयोजन कर चुके हैं। कई कांग्रेस नेता उनसे मिलने जाते रहेते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान मंत्री जाएंगे बागेश्वर धाम
दरअसल बागेश्वर धाम ट्रस्ट द्वारा बनाए जा रहे कैंसर हॉस्पिटल के भूमिपूजन के लिए 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छतरपुर पहुंच रहे हैं. इस कार्यक्रम में देशभर के बड़े साधु संतों को भी आमंत्रित किया गया है। इधर, भूमिपूजन से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गर्मा गई है। दरअसल, धीरेन्द्र शास्त्री पर मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत बीजेपी कई बड़े नेता कांग्रेस पार्टी को घेर रही है। अब कांग्रेस नेता इसे निजी बयान बता रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed