फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Admission started in MP colleges from May 15, still more than 3 lakh seats are vacant, now hope is fro

Bhopal: MP के कॉलेज में 15 मई से शुरू हुआ प्रवेश, अभी भी 3 लाख से ज्यादा सीटें खाली,अब सीएलसी राउंड से उम्मीद

Tue, 15 Jul 2025 05:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 15 Jul 2025 05:45 PM IST
सार

एमपी के कॉलेजों में यूजी की प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू की गई है, लेकन अभी भी मजह 2.15 लाख प्रवेश हुए हैं, जबकि 3.4 लाख सीटें खाली हैं। अब सीटों को भरने के लिए अतिरिक्त चरण सीएलसी राउंड शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bhopal: Admission started in MP colleges from May 15, still more than 3 lakh seats are vacant, now hope is fro
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) की प्रवेश प्रक्रिया 15 मई से शुरू की गई है, लेकिन प्रदेश के कॉलेज में अभी भी मजह 2.15 लाख प्रवेश हुए हैं, जबकि 3.4 लाख सीटें खाली हैं। प्रवेश प्रक्रिया के सभी राउंड समाप्त हो चुके हैं। स्थिति को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग अब अतिरिक्त चरण सीएलसी राउंड शुरू कर रहा है। हालांकि 15 मई से जब प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी उस दौरान कहा गया था कि इस वर्ष कोई अतिरिक्त राउंड नहीं किया जाएगा। लेकिन कॉलेज के खराब स्थिति को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने अब यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन



ऐसे चलेगा सीएलसी राउंड
सीटों को भरने के लिए 16 से 31 जुलाई तक अतिरिक्त सीएलसी राउंड आयोजित किया जा रहा है। 16 जुलाई से प्रतिदिन प्रवेश पोर्टल पर महाविद्यालयवार रिक्त सीटों का प्रदर्शन किया जायेगा। विद्यार्थी सीधे महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थी 16 जुलाई से प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे तक पंजीयन/विकल्प चयन कर सकेंगे, इसके बाद हेल्प सेंटर द्वारा शाम 4 बजे तक सत्यापन के बाद 5 बजे मेरिट जारी की जाएगी। इसके 24 घंटे में विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। विद्यार्थियों को निर्धारित अवधि में प्रवेश शुल्क जमा न करने की दशा में, पुनः री चॉइस करनी होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की अगस्त में होगी घोषणा,ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पेश,होगा थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीटीई पाठयक्रमों की अतिरिक्त सीएलसी शुरू
एनसीटीई कोर्स (बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएड एमएड (एकीकृत तीन वर्षीय) एवं बीएलएड तथा बीएड (अंशकालीन तीन वर्षीय) संचालित करने वाले शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए भी अतिरिक्त चरण की समय सारणी जारी की है। विद्यार्थी 15 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 15 से 19 जुलाई तक होगा। मेरिट सूची का प्रकाशन 21 और 23 जुलाई को सीट आवंटन जारी किया जाएगा। आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों, टीसी माइग्रेशन के साथ भौतिक सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को उपस्थित होकर 23 से 25 जुलाई तक लिंक इनिशिएट कराना होगा।

यह भी पढ़ें-रेलवे आरक्षण चार्टिंग प्रक्रिया में परिवर्तन,अब 4 की जगह 8 घंटे पहले तैयार होगा पहला चार्ट, आज से लागू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed