फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 7,800 students who topped 12th from government schools of MP got scooties, CM talked to the children

Bhopal: एमपी के सरकारी स्कूलों से 12वीं में टॉप करने वाले 7,800 छात्रों को मिली स्कूटी, CM ने बच्चों से की बात

Wed, 05 Feb 2025 04:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 05 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

सीएम डॉ मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में सरकारी स्कूलों में टॉप करने 12 विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबियां सौंपी। इसके बाद सरकारी स्कूलों के 7,800 प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त स्कूटी के लिए प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र दिए गए।

विज्ञापन
Bhopal: 7,800 students who topped 12th from government schools of MP got scooties, CM talked to the children
छात्रा के साथ स्कूटी पर सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी भोपाल में सरकारी स्कूलों में टॉप करने 12 विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबियां सौंपी। इसके बाद सरकारी स्कूलों के 7,800 प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त स्कूटी के लिए प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान सीएम ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों से बात भी की। मंच पर पहुचे 12 बच्चों से सीएम ने पूछा कि भविष्य में आप लोग क्या बनना चाहते हो। सीएम ने बताया कि किसी बच्चे ने कहा कि उसे आईएएस बनना है, तो किसी ने कहा कि वो इसरो में वैज्ञानिक बनेगा। किसी ने डाक्टर तो किसी ने पुलिस विभाग में जाने के बारे में बताया। लेकिन किसी ने नेता और उद्योगपति बनने की बता नहीं कही. मैं सोच रहा था कोई तो बोले कि मैं नेता बनूंगा। लेकिन किसी ने नेता बनने की रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन



मेरिट से काम नहीं बनेगा, नैतिकता भी चाहिए
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मेरिट से काम नहीं बनेगा, नैतिकता भी चाहिए। घर के अंदर कुछ भी चलता रहे लेकिन बाहर यह बात नहीं जानी चाहिए। हमारे संस्कार ऐसे होने चाहिए कि हम आपस के मनमुटाव को बाहर दिखने न दें। सीएम ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चे जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं लेकिन प्रतिभा के साथ संस्कार होना भी जरूरी है। सिर्फ पढ़ा लिखा व्यक्ति ही सब कुछ नहीं होता है, गुणी होना भी जीवन में आवश्यक है।
विज्ञापन



सीएम ने आपनी कहानी
मुख्यमंत्री ने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि वर्ष 1982 में मेरे भैया ने कहा कि चुनाव लड़ो, मैंने कहा कि जीतूंगा तो क्या दोगे? भैया ने कहा कि बुलेट दूंगा। इसके बाद 1988 तक मै खुद और अपनी पार्टी को चुनाव जिताता रहा और हर साल भैया मुझे नई बुलेट दिलाते रहे। बुलेट तो मिल जाती थी लेकिन पेट्रोल का खर्च समझ में आता था। आप भाग्यशाली हो, आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल मिला है, जिसे कितना भी चला सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेहतर शिक्षा दे रहे मध्यप्रदेश के स्कूल
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज मिलने वाली स्कूटी बच्चों को अपने शैक्षणिक जीवन की उपलब्धियों को और बेहतर स्वरूप देने का काम करेगी। संसाधनों और समय के अभाव की कमी के चलते अब परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ वे स्कूल हैं, जो लाखों रुपए की फीस लेते हैं और दूसरी ओर वे स्कूल हैं, जो वोकेशनल ट्रेनिंग, कैरियर गाइडेंस, स्मार्ट क्लास समेत अन्य सुविधाएं देते हैं। इन स्कूलों के छात्रों का भविष्य बेहतर रहे, इसकी वे अपेक्षा करते हैं।

माता-पिता की ओर से सीएमवको धन्यवाद पत्र भिजवाएं
कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कहा कि बड़े परिवारों के बच्चों को गाड़ी से कॉलेज जाने की खुशी होती है लेकिन गरीब परिवारों के बच्चों को इस तरह की सुविधाएं देने का काम मोहन यादव सरकार ने किया है। जिन बच्चों को स्कूटी मिली है, उनसे अपेक्षा है कि वे अपने माता-पिता की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भिजवाएं। जिसके माता पिता को खुशी है, वे जरूर भेजें और जिसे खुशी नहीं है, वे धन्यवाद पत्र न भेजें।



ई स्कूटी के लिए 1.10 लाख और स्कूटी के लिए 90 हजार रुपये
बुधवार को प्रदेश के 7800 प्रतिभावान बच्चों को स्कूटी का प्रतीकात्मक वितरण किया गया है। इनमें बच्चे अपनी इच्छानुसार ई-स्कूटी या पेट्रोल स्कूटी का चयन कर सकते हैं। सरकार ई-स्कूटी खरीदने वाले बच्चों को 1.10 लाख रुपये और स्कूटी खरीदने वाले बच्चों को 90 हजार रुपये देगी. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साल 2.23-24 के टापर विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण में करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अधिकारियों ने बताया कि साल 2022-23 में 2760 बच्चों को ई-स्कूटी और 5018 बच्चों को स्कूटी प्रदान की गई थी. जिसमें करीब 40.40 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed