फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 40 thousand seats remained vacant in 126 engineering colleges of Madhya Pradesh, now colleges are focu

Bhopal: मध्य प्रदेश के 124 इंजीनियरिंग कॉलेज में खाली रह गईं 40 हजार सीटें, अब कॉलेज CLC राउंड में लगा रहे जोर

Sun, 03 Aug 2025 05:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 03 Aug 2025 05:44 PM IST
सार

प्रदेश के 124 इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश देने के लिए कराई जा रही काउंसलिंग खत्म हो चुकी है। अब तक 33,046 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। 40 हजार 516 सीटें खाली रह गई हैं। अब कॉलेजों को सीएलसी राउंड में एडमिशन बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Bhopal: 40 thousand seats remained vacant in 126 engineering colleges of Madhya Pradesh, now colleges are focu
आरजीपीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) द्वारा प्रदेश के 124 इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश देने के लिए कराई गई काउंसलिंग खत्म हो चुकी है। दूसरे राउंड तक की काउंसलिंग में 33,046 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इंजीनियरिंग कॉलेजों की 40 हजार 516 सीटें खाली रह गई हैं। अब कॉलेजों को सीएलसी राउंड में एडमिशन बढ़ने की उम्मीद है। कॉलेजों में शनिवार से सीएलसी राउंड की शुरुआत की गई है। अब खाली सीटों को भरने के लिए कॉलेज पूरी ताकत लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 अगस्त तक
कॉलेज लेक्ल काउंसलिंग (सीएलसी) शनिवार से शुरू हो गई। नो जो छात्र पहले दो राउंड में एडमिशन से वंचित रह गए हैं, उनके लिए अब मौका है। सीएलसी के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 अगस्त तक चलेगी। छात्र सीधे अपने पसंदीदा कॉलेज पहुंचकर सीट कंफर्म कर सकते हैं। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 7 अगस्त से अगला रजिस्ट्रेशन चरण शुरू होगा। पूरी प्रक्रिया 14 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन


यह भीी पढ़ें-शराब कंपनियों और डिस्टिलरियों को बिना वैध दस्तावेज 358 करोड़ लौटाए, सीएजी ने उठाए गंभीर सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 124 इंजीनियरिंग कॉलेजों की वर्तमान स्थिति

कुल सीटें-                  73,562
सीटों का अलॉटमेंट-   60,702
कुल प्रवेश-                330,46      
खाली सीटें-               
40,516

यह भीी पढ़ें-बीयू को मिला NAAC-A ग्रेड, विद्यार्थियों को लाभ, मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रिसर्च के नए अव

पहले और दूसरे राउंड की स्थिति
विभाग ने पहले राउंड में 23,765 विद्यार्थियों का अलॉटमेंट जारी किए थे। इसमें से करीब 15 हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में 22,431 विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं। इसमें 13,076 विद्यार्थी 12वीं के आधार पर शेष 9355 विद्यार्थियों को जेईई मेंस के आधार पर कॉलेज दिए गए हैं। इसमें से 17,800 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। दूसरे राउंड में प्रवेश लेने करीब 24,400 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग की थी। इसमें 10,931 विद्यार्थी जेईई मेंस और 12वीं के आधार पर चॉइस देने वाले 13,464 विद्यार्थी शामिल थे। अभी प्रदेश में 40 हजार से ज्यादा सीटें खाली बनी हुई हैं। यह सीटें अब कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) से भरने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed