फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 33 Patwaris who were posted in the same tehsil for three years in Bhopal were transferred, 4 Revenue I

Bhopal: भोपाल में 3 तीन साल से एक ही तहसील में जमे 33 पटवारियों का तबादला, 4 राजस्व निरीक्षक भी बदले गए

Tue, 10 Jun 2025 08:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Jun 2025 08:25 PM IST
सार

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजस्व विभाग में बड़ा फेर बदल किया है। एक ही तहसील में 3 साल से जमे 33 पटवारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही 4 राजस्व निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: 33 Patwaris who were posted in the same tehsil for three years in Bhopal were transferred, 4 Revenue I
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजस्व विभाग में बड़ा फेर बदल किया है। एक ही तहसील में 3 साल से जमे 33 पटवारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही 4 राजस्व निरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इन्हें एक तहसील या हल्के से दूसरी तहसील में भेजा गया है। गौरतलब है कि भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने करीब 8 महीने पहले प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप के सामने यह मुद्दा उठाया था।हालांकि उन्होंने 183 पटवारी और राजस्व निरीक्षक की लिस्ट तैयार की गई थी।
विज्ञापन



 23 साल से एक ही तहसील में पदस्थ
सांसद आलोक शर्मा ने जो लिस्ट कलेक्टर को सौंपी थी, उसके अनुसार कई पटवारी ऐसे हैं, जिन्हें एक ही तहसील में 23 साल हो चुके हैं। इनमें पटवारी भगवत सिंह धनगर, नरेंद्र बचोतिया, योगेंद्र कुमार सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, नासिर उद्दीन, महेश कुमार बंकरिया, मनोहर सिंह राजपूत, नई अहमद, सदाशिव गौड़, रेणू पटेल, नीलिमा नागर, रमेश शर्मा, प्रदीप गौर, अर्चना भटनागर, जयेंद्र चंदेलकर, मंगलेश खंडेलवाल, मुकुल सराठे, प्रियंका सिलावट, दीक्षा शर्मा, अभिषेक शर्मा, अंकुर साहू, शिवाजी मिश्रा, आलोक इंदौरिया, प्रीति गुप्ता आदि के नाम सामने आए थे। इनमें से कई के नाम मंगलवार को जारी हुई लिस्ट में भी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एमपी में ट्रांसफर की तारीख 17 जून तक बढ़ी, कैबिनेट ने मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने इन पटवारियों की दी थी लिस्ट 
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने हुजूर-बैरसिया तहसील के 84-84 और कोलार तहसील के 15 पटवारियों की लिस्ट दी थी। इन्हें 3 साल से ज्यादा अवधि एक ही तहसील या हल्के में हो गई। जानकारी के अनुसार, हुजूर तहसील में 104, बैरसिया तहसील में 103 और कोलार तहसील में 24 पटवारी हल्के है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed