फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 28th state level youth festival inaugurated in Bhopal, winners will represent the state in Delhi

Bhopal: भोपाल में 28वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ,विजेता दिल्ली में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Mon, 06 Jan 2025 08:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 06 Jan 2025 08:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के युवा उत्सव की शुरुआत सोमवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में की। इसका समापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। विजेता टीम दिल्ली जाएगी।

विज्ञापन
Bhopal: 28th state level youth festival inaugurated in Bhopal, winners will represent the state in Delhi
मध्यप्रदेश के युवा उत्सव में मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के युवा उत्सव की शुरुआत सोमवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में की। इसका समापन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। विजेता 12 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस उत्सव में प्रदेश की चुनी हुई टीम हिस्सा लेगी। 28वां राज्य स्तरीय युवा उत्सव 8 जनवरी तक चलेगा। इसमें 350 युवा शामिल हैं।
विज्ञापन




राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महती भूमिका
मंत्री सारंग ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ दें, जिससे मानव जाति उन्हें सदैव याद रखे। युवा उम्र से नहीं जज्बे से होते है। युवा शक्ति ही देश में नये आयाम स्थापित करती है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महती भूमिका है। सारंग ने युवाओं को पर्यावरण, पानी और बिजली बचाने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। ईमानदारी और अनुशासन के साथ संयम की भी जरूरत है। अपने दायित्व निर्वहन करना ही जिम्मेदारी है। युवाओं में कर्तव्य बोध होना बहुत जरूरी है। सशक्त और संस्कारी युवा ही मध्यप्रदेश और देश की पहचान बने।
विज्ञापन



राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद
28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव इस वर्ष 10 से 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 15 से 29 वर्ष के लगभग 7500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महोत्सव में स्वयं उपस्थित रहेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 'पंच प्राण' और 'आजादी के अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के युवा प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश का दल राष्ट्रीय स्तर पर करेगा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
प्रदेश में जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस महोत्सव के जरिए युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराना और उन्हें देश की प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है। इस आयोजन में समूह लोक गीत, समूह लोक गायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी 7 विधाओं में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता 8 जनवरी की रात्रि को भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे 12 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। 


युवा उत्सव प्रतिभाओं को निखारने में सहायक
अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि युवा उत्सव प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध होगा। युवाओं में युवा उत्सव की भावना केवल उत्सव तक ही सीमित न रहे बल्कि जीवन में ऊर्जा और उमंग के साथ हमेशा बनी रहे। खेल उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर समूहों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। 

 
Bhopal: भोपाल में 28वें राज्यस्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ,विजेता दिल्ली में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व Bhopal: 28th state level youth festival inaugurated in Bhopal, winners will represent the state in Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed