{"_id":"6a9ac5b00d5202f9490f4364","slug":"bhadbhada-gate-opened-bada-talab-overflows-bhopal-sees-spells-of-rain-since-morning-water-release-began-at-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदभदा का गेट खुला: बड़ा तालाब छलका, भोपाल में सुबह से बारिश का दौर, शाम 6 बजे शुरू हुई पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदभदा का गेट खुला: बड़ा तालाब छलका, भोपाल में सुबह से बारिश का दौर, शाम 6 बजे शुरू हुई पानी की निकासी
Fri, 04 Sep 2026 06:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:51 PM IST
सार
भोपाल में शुक्रवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा तालाब लबालब हो गया। जलस्तर पूर्ण भराव स्तर पर पहुंचने के बाद शाम करीब 6 बजे महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना कर भदभदा बांध का गेट नंबर-6 खोला। इस दौरान एमआईसी सदस्य रवींद्र यति और नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
भद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को सुबह से जारी बारिश के चलते बड़े तालाब में पानी की लगातार आवक हुई। जलस्तर पूर्ण भराव स्तर तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी गई। शाम करीब 6 बजे महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना के बाद भदभदा बांध का गेट नंबर-6 खोला। गेट खोलने के दौरान एमआईसी सदस्य रवींद्र यति और नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
एक दिन पहले सिर्फ 0.30 फीट नीचे था जलस्तर
गुरुवार को बड़े तालाब का जलस्तर 1666.50 फीट दर्ज किया गया था, जबकि पूर्ण भराव स्तर 1666.80 फीट है। यानी फुल टैंक लेवल तक पहुंचने में महज 0.30 फीट पानी की जरूरत थी। शुक्रवार को लगातार बारिश के बाद तालाब लबालब हो गया। बड़े तालाब में पानी बढ़ने के साथ भदभदा बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। यहां से निकलने वाला पानी आगे कलियासोत की ओर जाता है।
सुबह से बारिश, शहर में बढ़ी ठंडक
भोपाल में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर और कई इलाकों में लगातार बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-26 करोड़ की इमारत डेढ़ साल से बंद: JP अस्पताल में मरीजों को इलाज का इंतजार, पोर्च में गाड़ियां, शराब की बोतलें
बड़े तालाब के भरने से जल संकट की चिंता कम
बड़े तालाब का लबालब होना भोपाल की पेयजल व्यवस्था के लिए राहत की खबर है। यह शहर के प्रमुख जलस्रोतों में शामिल है। मानसून के दौरान तालाब के भरने के बाद अब अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए भदभदा के गेट खोले जा रहे हैं।