फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bengaluru PG Girl Murder Case Man accused of stabbing woman Arrested in Bhopal Madhya Pradesh News in Hindi

Bengaluru PG Murder: बंगलूरू में युवती की गला काटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भोपाल से पकड़ा

Sat, 27 Jul 2024 12:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 Jul 2024 12:10 PM IST
सार

Bengaluru PG murder: बिहार की युवती की बंगलूरू में बेहरमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मंगलवार को हॉस्टल में घुसकर गला काटकर युवती की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Bengaluru PG Girl Murder Case Man accused of stabbing woman Arrested in Bhopal Madhya Pradesh News in Hindi
सीसीटीवी में कैद हुआ था आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में युवती की गला काटकर हत्या करने वाले संदिग्ध आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी अभिषेक को प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम उसे अपने साथ ले गई है, जहां उससे हत्या के संबंध में पूछताछ की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

 
बेंगलूरू में हुई बिहार की महिला की हत्या 
दरअसल, बिहार की रहने वाली 24 साल की कीर्ति कुमारी बंगलूरू की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वह बंगलूरू के कोरामंगला इलाके में एक हॉस्टल में रह रही थी। मंगलवार रात को हॉस्टल में आए एक अज्ञात युवक ने कीर्ति की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बेंगलूरू से भागकर आरोपी कई अन्य जगह होते हुए भोपाल पहुंचा, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर रवाना हो गई है, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन


पहले हाथापाई, फिर चाकू से किए कई वार 
आरोपी युवक द्वारा वीभत्स तरीके से की गई महिला की हत्या और पूरी वारदात हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस द्वारा जारी किए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हॉस्टल में नजर आ रहा है। वह पीड़िता के कमरे पर पहुंचता और दरवाजा खटखटाता है। कुछ देर बाद कमरे का गेट खुलते ही वह कीर्ति को बाहर बाहर कॉरिडोर में खींच लेता है और फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। युवती पर पकड़ बनाने के बाद युवक उसकी गर्दन पर चाकू चला देता है। इसके बाद लगातार कई वार करता है और वहां से भाग जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed