फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bbopal: HPLC machine installed in BMHRC, many tests will become easier, Bhopal MP took the responsibility of b

Bbopal:BMHRC में लगी एचपीएलसी मशीन, कई जांचे होगी आसान, भोपाल सांसद ने ली सभी जरूरत की मशीन लाने की जिम्मेदारी

Tue, 29 Oct 2024 05:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 29 Oct 2024 05:08 PM IST
सार

BMHRC में अत्याधुनिक HPLC हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी मशीन लगाई गई है। मशीन डायबिटीज के लिए ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन, थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया की जांच में भी उपयोगी है। भोपाल सांसद ने सभी जरूरी मशीने लाने की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
Bbopal: HPLC machine installed in BMHRC, many tests will become easier, Bhopal MP took the responsibility of b
बीएमएचआरसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएमएचआरसी के पैथोलॉजी विभाग में नई एवं अत्याधुनिक एचपीएलसी एचपीएलसी हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया। यह मशीन डायबिटीज के लिए ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन की जांच में काम आती है। इसके अलावा थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए भी इस मशीन का प्रयोग किया जाता है। इस दौरान भोपाल से लोकसभा सांसद अलोक शर्मा ने कहा है कि मैं भी भोपाल मेमोरियल अस्पताल का एक सदस्य हूं। यह अस्पताल बीते 25 वर्षों से मरीजों को बहुत अच्छी तरीके से सेवाएं दे रहा है। हम सब मिलकर इस अस्पताल को और बेहतर बनाएंगे। यहां जिन भी मशीनों और उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। मुझे मरीजों की आवश्यकता और बीएमएचआरसी की बेहतरी के लिए जो भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे, उन्हें स्वीकृत करूंगा।
विज्ञापन


मरीजों का हालचाल भी जाना
 शर्मा ने बीएमएचआरसी में अपनी विजिट के दौरान सर्वप्रथम अस्पताल में भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों की याद में बनाए गए स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और स्मारक परिसर पर पौधारोपण किया। उन्होंने धन्वंतरि जयंती के मौके पर ओपीडी परिसर में स्थित भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने मरीजों से हालचाल भी जाना। शर्मा अस्पताल द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए। इसके बाद शर्मा पैथोलॉजी विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन की जांच में काम आने वाली एचपीएलसी मशीन का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन


बीएमएचआरसी का यह रजत जयंती वर्ष
बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि बीएमचआरसी गैस पीड़ित व अन्य मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बीएमएचआरसी का यह रजत जयंती वर्ष है और इन 25 वर्षों के दौरान अस्पताल में एक करोड़ से ज्यादा मरीजों की विजिट हो चुकी है। संस्थान भारत सरकार के सिकल सेल उन्मूलन और टीबी उन्मूलन मिशन में अपना योगदान दे रहा है। शर्मा ने कहा कि  मैंने भोपाल गैस त्रासदी अपनी आंखों से देखी है और बहुत भयानक मंजर था वह। मैं बीएमएचआरसी को बधाई देता हूं कि वे विगत 25 वर्षों से गैस पीड़ित एवं अन्य मरीजों की सेवा कर रहे हैं। मैं प्रयासरत हूं कि मैं भोपाल को त्रासदी के शहर की छवि से बाहर लाकर इस शहर में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य जीवन के प्रति आश्वस्त कर सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed