{"_id":"6ab9ca6cddbb8d2f530f89ca","slug":"bank-customers-get-relief-all-banks-open-today-as-3-day-strike-deferred-after-iba-ufbu-talks-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: आज खुले रहेंगे सभी बैंक, 3 दिन की हड़ताल टली; आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: आज खुले रहेंगे सभी बैंक, 3 दिन की हड़ताल टली; आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति
Mon, 28 Sep 2026 07:31 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:31 AM IST
सार
बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित होने से आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित हो गई है। ऐसे में आज सोमवार को बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज होगा। हड़ताल टलने का फैसला रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया। रविवार देर रात दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत में बैंक यूनियनों की मांगों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद शेष शनिवार को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर आईबीए और यूएफबीयू के प्रतिनिधियों वाली एक उच्चस्तरीय समिति बनाने पर सहमति बनी है। समिति सभी विकल्पों और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद समाधान तलाशेगी।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एसआईआर विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, सीएम मोहन बोले- राहुल गांधी देश से माफी मांगें
तीन दिन बंद रहने से बचा बैंकिंग कामकाज
हड़ताल के कारण 28, 29 और 30 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। अब हड़ताल स्थगित होने से इन तीन दिनों में शाखाओं का कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है। खास तौर पर सितंबर की छमाही समाप्ति के समय हड़ताल टलने से बैंकिंग गतिविधियों में संभावित व्यवधान भी टल गया है। प्रस्तावित हड़ताल के कारण लगातार कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रखे गए थे। रिजर्व बैंक ने शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को संचालन की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- स्वामित्व योजना पर सरकार सख्त: रजिस्ट्री से इनकार करने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई, कलेक्टरों को निर्देश
क्या है पांच दिन बैंकिंग की मांग?
बैंक यूनियन लंबे समय से सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन बैंक खोलने की मांग कर रही हैं। फिलहाल हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि अन्य शनिवार को सामान्य कामकाज होता है। यूनियनों के प्रस्ताव के अनुसार शनिवार की छुट्टी की भरपाई सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना अतिरिक्त काम के जरिए की जा सकती है। रविवार की बैठक के बाद अब इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय समिति आगे चर्चा करेगी। हड़ताल स्थगित होने से सोमवार से बुधवार तक बैंक शाखाओं में प्रस्तावित बंदी का संकट फिलहाल टल गया है। हालांकि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है और इस पर समिति की आगे की बातचीत महत्वपूर्ण होगी।