फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Avian influenza bird flu outbreak in rajasthan madhya pradesh himachal jharkhand kerala haryana investigation of entire country cases in only in Bhopal ICAR

छह राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक, सिर्फ भोपाल में हो रही पूरे देश के मामलों की जांच

Tue, 05 Jan 2021 03:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: कुमार संभव Updated Tue, 05 Jan 2021 03:17 PM IST
सार

  • मध्यप्रदेश के बाद हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान, हरियाणा और झारखंड में भी सामने आए बर्ड फ्लू के मामले
  • जांच में खुलासा: राजस्थान से मध्यप्रदेश में आया बर्ड फ्लू का वायरस, सभी जिलों में अलर्ट घोषित

विज्ञापन
Avian influenza bird flu outbreak in rajasthan madhya pradesh himachal jharkhand kerala haryana investigation of entire country cases in only in Bhopal ICAR
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना से जूझ रहे देश में अब बर्ड फ्लू का खौफ पसरने लगा है। अब तक देश के छह राज्यों में इस खौफनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। अहम बात यह है कि बर्ड फ्लू के मामलों की जांच करने के लिए पूरे देश में सिर्फ एक लैब भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की हाईसिक्योरिटी एनिमल डिसिस लेबोरेटरी है, जो भोपाल के आनंद नगर में स्थित है। देशभर में इंफेक्शन के जितने भी मामले सामने आ रहे हैं, वे जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। ऐसे में इस लैब की हर रिपोर्ट पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन

24 घंटे हो रही सैंपल की जांच 

गौरतलब है कि बर्ड फ्लू का पहला सैंपल राजस्थान से भेजा गया था। 28 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद केरल और मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू वायरस के मामले सामने आने लगे। अब इस खौफनाक वायरस का कहर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और झारखंड में भी बरपने लगा है। ऐसे में भोपाल स्थित लैब में पांच वैज्ञानिकों की एक स्पेशल टीम लगातार 24 घंटे काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के साथ बर्ड फ्लू की जांच

बता दें कि भोपाल स्थित आईसीएआर की लैब में इस वक्त कोविड-19 के सैंपल की भी जांच हो रही है। दरअसल, ऐसा पहली बार है, जब इस लैब में इंसान और जानवर के वायरस पर एक साथ काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के स्ट्रेन में भी बदलाव

आईसीएआर की लैब में बर्ड फ्लू के मामलों की जांच कर रहे वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बार बर्ड फ्लू के स्ट्रेन में भी बदलाव आया है। दरअसल, बर्ड फ्लू का वायरस एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है। पहले इस वायरस का स्ट्रेन एच5एन1 था। इस बार स्ट्रेन एच5एन8 है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह स्ट्रेन जानवरों और पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक है, लेकिन इंसानों पर इसका ज्यादा असर नहीं होगा।

इन शहरों में बिगड़े हालात

पशुपालन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू ने राजस्थान से दस्तक दी है। इसके बाद राज्य के इंदौर, मंदसौर, आगर, खरगोन, उज्जैन, देवास, नीमच और सीहोर में कौए मृत मिले। इनमें इंदौर और मंदसौर में मरने वाले कौओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, खंडवा में अब तक 70 से ज्यादा बगुलों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मंदसौर में 100, इंदौर में 70 और खरगोन में 15 से ज्यादा कौओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed