फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   at listening no from the girl the crazy lover smacked in girls house and beaten up the mother and brother

शादी के लिए ‘न’ सुनने पर बौखलाया आशिक, दोस्तों संग युवती की मां व भाई से की मारपीट

Mon, 11 Jan 2021 06:11 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 11 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
at listening no from the girl the crazy lover smacked in girls house and beaten up the mother and brother
युवती के स्वजनों से की मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक सिरफिरा आशिक युवती से न सुनने पर बौखला गया। एकतरफा प्यार में वह इतना अंधा हो गया कि लड़की के घर में जबरन घुसकर उसने उसकी मां और भाई की पिटाई कर दी। वह पीड़िता के घर अपने तीन गुंडे दोस्तों के घुसा और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


युवती के पिता नौकरी पेशा हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ था। युवती के पिता चार घंटे के बाद काम से जब घर लौटे तब उसने उन्हें आपबीती उन्हें सुनाई। ऐसे में देर रात रातीबड़ थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक 24 वर्षीय लड़की रातीबड़ इलाके में रहती है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कि रवि जाटव नाम का लड़का काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ है। घर से बाहर निकलते ही वह उसका पीछा करने लग जाता है। साथ ही वह जबरदस्ती लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जब लड़की से उसने शादी के लिए पूछा तो मना करने पर वह नाराज हो गया। इसके बाद शनिवार के दिन दोपहर 1:30 बजे के आसपास वह कार से अपने तीन दोस्तों के साथ युवती के घर के बाहर आ गया।


जबरन घर में घुसते ही उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया और मां व छोटे भाई को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, रवि पीड़िता को जबरदस्ती कमरे में ले गया और गला दबाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी, तो वह पीड़िता के साथ ही उसके पूरे परिवार को भी जान से मार देगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed