{"_id":"69ecb1943f4650a41a058955","slug":"assembly-special-session-preparations-underway-for-a-political-showdown-over-women-s-reservation-leader-of-t-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा विशेष सत्र: महिला आरक्षण पर सियासी घमासान की तैयारी,नेताप्रतिपक्ष ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा विशेष सत्र: महिला आरक्षण पर सियासी घमासान की तैयारी,नेताप्रतिपक्ष ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
Sat, 25 Apr 2026 05:53 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:53 PM IST
सार
महिला आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाकर सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने की तैयारी की है, जिससे विधानसभा के विशेष सत्र में तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण का मुद्दा तेजी से राजनीतिक केंद्र में आ गया है। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का फैसला किया है। यह बैठक 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे भोपाल स्थित उनके निवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायकों की मौजूदगी रहने की संभावना है।
विशेष सत्र से पहले रणनीति तय करेगी कांग्रेस
यह बैठक आगामी एक दिवसीय विशेष सत्र को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है, जिसमें महिला सशक्तीकरण और महिला आरक्षण का मुद्दा प्रमुख रहेगा। कांग्रेस इस मौके को सरकार को घेरने के लिए एक बड़े राजनीतिक अवसर के रूप में देख रही है। बैठक में विस्तार से चर्चा कर यह तय किया जाएगा कि सदन के भीतर किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए और किस तरह सरकार से जवाब मांगा जाए।
संशोधन के नाम पर रोका जा रहा आरक्षण
उमंग सिंघार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने के बजाय उसे संशोधन के नाम पर टालने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि यह महिलाओं के अधिकारों के साथ न्याय नहीं है और सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं अपना रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, छतरपुर सबसे ज्यादा तप रहा, आज 20 से ज्यादा जिलों में लू की चेतावन
भाजपा सरकार पर सीधा हमला
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली भाजपा सरकार वास्तव में आरक्षण लागू करने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
543 सीटों पर लागू हो तो पूरा समर्थन
उमंग सिंघार ने यह भी साफ किया कि यदि मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर महिला आरक्षण लागू किया जाता है, तो कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को अधिकार देने के पक्ष में रही है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें-भोपाल कोर्ट में वकीलों के दो गुट आमने-सामने,चुनावी विवाद ने पकड़ा तूल, आमसभा हंगामे में बदली
भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप
उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संगठन महिलाओं को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस विधायक दल सदन में इन दावों को उजागर करेगा और सरकार से जवाब मांगेगा।
सत्र से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल
27 अप्रैल को होने वाली यह बैठक राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ विशेष सत्र में उतरेगी और महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।