{"_id":"66e825e20abb064e730e3c0d","slug":"applications-for-the-most-demanding-b-ed-course-have-started-in-bhoj-open-university-entrance-exam-on-octobe-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp: भोज मुक्त विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा डिमांडिंग बीएड कोर्स के आवेदन शुरू, 24 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp: भोज मुक्त विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा डिमांडिंग बीएड कोर्स के आवेदन शुरू, 24 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा
Mon, 16 Sep 2024 06:05 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:05 PM IST
सार
भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड कोर्स में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 11 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। 24 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। दो वर्षीय बीएड के संपूर्ण पाठ्यक्रम की फीस 30 हजार रुपए है।
विज्ञापन
भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल स्थित भोज मुक्त विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा डिमांडिंग बीएड कोर्स में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय एनसीटीई के विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर रहा है। इसके लिए आवेदन 11 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। दो वर्षीय बीएड के संपूर्ण पाठ्यक्रम की फीस 30 हजार रुपए है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपए देना होगी। इस कोर्स के लिए आवेदन को स्नातक अथवा स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग या समतुल्य अर्हता वाले कोर्स के लिए 55 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता रखी गई है।
प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को
भोज मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी। छात्रों को आवंटित ऑनलाइन केंद्रों की सूचना अलग से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ गी डीएलएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम 2024-26 के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इसके लिए अर्हता हायर सेकेंडरी 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास। किसी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त प्राथमिक स्कूल में अध्ययन का अनुभव और वर्तमान में नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत होना अनिवार्य है। इस कोर्स की फीस 19, 200 रुपए है। इसकी परीक्षा भी 24 अक्टूबर को ही होगी।
प्रायोगिक परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी
इधर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 स्नातक तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा एनईपी प्रथम द्वितीय, तृतीय वर्ष के लिए जारी किए नियुक्त बाह्य परीक्षकों के सहयोग से दो सप्ताह में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कर अंक विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए है। प्रायोगिक परीक्षांक केवल निर्धारित प्रपत्र पर आंतरिक परीक्षक एवं बाह्य परीक्षक के नाम, मोबाइल नंबर, पते एवं हस्ताक्षरों के साथ प्रस्तुत किए जाएंगे। इनके अभाव में अंक स्वीकार्य नहीं होंगे। प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न कराकर अंक निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन निर्धारित लिंक पर अपलोड करने को कहा गया है। अकों की कागज प्रति भी गोपनीय शाखा में जमा कराने के निर्देश हैं।