फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Crime Branch Registers Case Against Somnath Bharti Over Social Media Claims

Bhopal News: सोशल मीडिया पर आरोपों के मामले में घिरे सोमनाथ भारती, क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज किया

Sun, 04 Jan 2026 11:11 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 11:11 AM IST
सार

सोशल मीडिया के जरिए चरित्र हनन और अनर्गल आरोप लगाने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
Bhopal News: Crime Branch Registers Case Against Somnath Bharti Over Social Media Claims
सतीश उपाध्याय पर अनर्गल आरोपों के मामले में घिरे सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्य प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी और दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय पर सोशल मीडिया के जरिए चरित्र हनन और अनर्गल आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अप्रैल 2025 में धार जिले की एक आदिवासी महिला द्वारा भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। इस मामले को सोमनाथ भारती ने दिल्ली से भोपाल तक प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सतीश उपाध्याय ने भोपाल पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी, जिसकी जांच भोपाल क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमनाथ भारती ने यह भी दावा किया था कि सतीश उपाध्याय के खिलाफ भोपाल की अदालत में पारिवारिक मामला लंबित है। इन्हीं बिंदुओं को लेकर उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद सोमनाथ भारती पर जालसाजी और मानहानि का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: हरदा में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कमल किशोर जर्दा और अग्रवाल समूह के ठिकानों पर छापे


पुलिस का कहना है कि अप्रैल माह में भोपाल प्रवास के दौरान भारती ने प्रेस, इंटरनेट मीडिया और वीडियो संदेशों के माध्यम से उपाध्याय के खिलाफ अनर्गल और अप्रमाणित आरोप लगाए, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपों के समर्थन में जाली दस्तावेजों का उपयोग किया गया था।

भोपाल क्राइम ब्रांच के अनुसार सोमनाथ भारती ने विभिन्न अधिकारियों और न्यायिक संस्थाओं को पत्र भी भेजे थे, जिनमें जिन मामलों का उल्लेख किया गया, उनके संबंध में कोई ठोस साक्ष्य या प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इन्हीं तथ्यों के आधार पर भारती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed