Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Amul Milk Prices Hiked by Up to Rs 4 in MP, Gold One-Litre Pack Now Costs Rs 74

मध्यप्रदेश में अमूल दूध 4 रुपए तक महंगा: गोल्ड का एक लीटर पैकेट अब 74 रुपए में मिलेगा

Thu, 12 Nov 2026 09:41 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 12 Nov 2026 09:41 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में अमूल दूध की कीमतों में 1 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर पैकेट अब 74 रुपए में मिलेगा, जबकि प्रदेश में रोजाना साढ़े चार लाख लीटर से ज्यादा अमूल दूध की खपत होती है।

विज्ञापन
Amul Milk Prices Hiked by Up to Rs 4 in MP, Gold One-Litre Pack Now Costs Rs 74
अमूल दूध की कीमतों में इजाफा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मध्यप्रदेश में अमूल दूध पीने वालों को अब हर महीने ज्यादा खर्च करना होगा। कंपनी ने दूध की कीमतों में 1 से 4 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर पैकेट अब 70 की जगह 74 रुपए में मिलेगा। वहीं, अमूल ताजा के एक लीटर पैकेट की कीमत 57 से बढ़ाकर 59 रुपए कर दी गई है। आधा लीटर वाले पैकेट भी एक से दो रुपए तक महंगे हुए हैं। प्रदेश में सांची के बाद अमूल दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। अलग-अलग शहरों को मिलाकर रोजाना साढ़े चार लाख लीटर से अधिक अमूल दूध की बिक्री होती है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा इंदौर का है, जहां प्रतिदिन करीब सवा लाख लीटर दूध बिकता है। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में भी रोजाना 50 से 80 हजार लीटर तक अमूल दूध की खपत है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला आज आएंगे भोपाल, शिवराज की मां की त्रयोदशी में होंगे शामिल
विज्ञापन


आधा लीटर के पैकेट पर एक से दो रुपए बढ़े
अमूल ने अलग-अलग वैरायटी के दूध के दाम बढ़ाए हैं। अमूल ताजा के 500 एमएल पैकेट की कीमत 29 से बढ़ाकर 30 रुपए और एक लीटर पैकेट की कीमत 57 से बढ़ाकर 59 रुपए की गई है। इसी तरह अमूल गोल्ड का आधा लीटर पैकेट 35 से बढ़कर 37 रुपए और एक लीटर पैकेट 70 से बढ़कर 74 रुपए का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मुश्किल में करीना कपूर: अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस, भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट पहनने पर विवाद
 
भोपाल में खुले दूध की खपत ज्यादा, पैकेट में सांची आगे
भोपाल में पैकेट वाले दूध के मुकाबले खुले दूध की खपत अधिक है। शहर में रोजाना करीब 6 से 8 लाख लीटर खुले दूध की बिक्री होती है। पैकेट वाले दूध के बाजार में सांची सबसे आगे है। इसकी औसतन तीन लाख लीटर प्रतिदिन बिक्री होती है, जबकि अमूल की खपत करीब 80 हजार लीटर है। इसके अलावा सौरभ, श्रीधी और मदर डेयरी के दूध की भी शहर में बिक्री होती है। सौरभ और श्रीधी की संयुक्त खपत करीब एक लाख लीटर प्रतिदिन है। इनकी सप्लाई भोपाल शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होती है। मदर डेयरी की खपत मुख्य रूप से शहर में है।

ये भी पढ़ें- एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी वोटरों को साधने की तैयारी, धार में 1353 करोड़ की सौगात देंगे सीएम

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, एमपी में अभी पुरानी कीमतें
मदर डेयरी ने भी बुधवार को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है, लेकिन मध्यप्रदेश में फिलहाल नई दरें लागू नहीं की गई हैं। प्रदेश में मदर डेयरी की रोजाना सप्लाई करीब डेढ़ लाख लीटर है। भोपाल में इसकी खपत लगभग 25 हजार लीटर प्रतिदिन है। इसके अलावा इंदौर, मंडीदीप, इटारसी, नर्मदापुरम, सागर, विदिशा, ललितपुर और हरदा में भी इसकी सप्लाई होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed