फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Aishbagh Murder Case Asi Attacked Wife and Sister-In-Law With Knife MP Crime News in Hindi

ऐशबाग हत्याकांड का खुलासा: ASI ने पत्नी और साली पर चाकू से किए थे वार, पत्नी के प्राइवेट पार्ट के पास गहरा घाव

Thu, 19 Dec 2024 04:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

Bhopal Crime: ASI ने पत्नी और साली पर चाकू से कई बार वार किये थे। इस हमले के बाद दोनों की मौत हो गई थी। दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें साली मेघा के पेट, कमर और प्राइवेट पार्ट के बेहद करीब चाकू से कुल 14 वार किए थे, जबकि पत्नी विनीता के प्राइवेट पार्ट के बायीं तरफ करीब एक इंच दूर गहरा घाव मिला है।

विज्ञापन
Aishbagh Murder Case Asi Attacked Wife and Sister-In-Law With Knife MP Crime News in Hindi
पति ने बेरहमी से मारा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंगलवार को डबल मर्डर से दहल गया था। राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने अपनी अलग रह रही पत्नी और साली की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में पोस्टमार्टम सामने आई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एएसआई योगेश मरावी द्वारा अपनी पत्नी व साली की हत्या के मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों महिलाओं पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। साली मेघा के पेट, कमर और प्राइवेट पार्ट के बेहद करीब चाकू से कुल 14 वार किए थे, जबकि पत्नी विनीता के प्राइवेट पार्ट के बायीं तरफ करीब एक इंच दूर गहरा घाव मिला है। विनीता के शरीर पर कुल 7 घाव मिले हैं। इनमें कमर पर दो, पेट, बाएं हाथ के अंगूठे पर एक वार भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 क्या था मामला
दरअसल, 3 दिसंबर की सुबह 11 बजे ऐशबाग इलाके में रहने वाली विनीता (35) और वित्त लेखाधिकारी मेघा उइके (30) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की इस वारदात को विनीता के एएसआई पति योगेश मरावी ने अंजाम दिया था। दोनों के शव फ्लैट में मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने आरोपी योगेश मरावी को मंडला के पास से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी योगेश मंडला जिले में एएसआई था। घटना के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था। उसका प्लान पत्नी की जान-पहचान वाले एक एसआई की हत्या के बाद खुदकुशी करने का था। हालांकि, 3 दिसंबर की शाम को ही उसे मंडला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दोनों महिलाओं के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह बात सामने आई है कि गुस्से में आए मरावी ने पूरी दरिंदगी के साथ अपनी पत्नी और साली का कत्ल किया था।
 

विनीता को कंट्रोल करती थी मेघा 
आरोपी योगेश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि वह पत्नी विनीता को छोडऩा नहीं चाहता था। उसके साथ रहना चाहता था। इसके लिए हरसंभव कोशिश कर चुका था। वह साथ रहने को राजी नहीं थी। विनीता ने ही तलाक के पेपर तैयार कराए, नोटिस भेजा। यह सब वह अपनी बहन मेघा के कहने पर कर रही थी। मैं विनीता से बेहद प्यार करता था। उसकी हर गलती को माफ किया।



मेघा लगातार उसका ब्रेन वॉश करती थी। फोन पर बात भी नहीं करने देती थी। हमारे रिश्ते के बीच आकर उसने सब कुछ बेहद खराब कर दिया था। विनीता चार साल पहले बिना बताए एक अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद भी उसे साथ रखने के लिए राजी था लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। हत्या के सिवा कोई और रास्ता नहीं सूझा। उसकी भी हत्या करना चाहता था, जिसके संपर्क में विनीता थी। इसके बाद खुदकुशी कर लेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed