फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Actor Dharmendra will receive National Kishore Kumar Award, Madhya Pradesh Culture Department announced

MP News: अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार, मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने की घोषणा

Fri, 06 Oct 2023 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

अभिनय के लिए धर्मेन्द्र को किशोर कुमार और संगीत निर्देशन के लिए उत्तम सिंह को लता मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार के साथ ही पांच लाख रुपये की इनामी राशि भी दी जाएगी।  
 

विज्ञापन
Actor Dharmendra will receive National Kishore Kumar Award, Madhya Pradesh Culture Department announced
अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : insta

विस्तार

संस्कृति विभाग ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एवं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा कर दी है। वर्ष 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार अभिनेता धर्मेंद्र को दिया जाएगा। वहीं लता मंगेशकर पुरस्कार के लिए संगीत निर्देशक उत्तम सिंह का चयन किया गया है। संस्कृति संचालक, अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2022 के दोनों ही सम्मानों के लिए चयन समिति की बैठकें गत दिनों मुंबई में आयोजित की गई थीं। इसी बैठक में इन दोनों नामों का चयन किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्कृति विभाग द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की सम्मान राशि वर्ष 2022 से दोगुनी कर दी गई है। अब राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान के तहत 5 लाख की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


धर्मेंद्र की सक्रिय भूमिका
त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी भलीभांति जानते हैं कि सुप्रतिष्ठित फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र गत 6 दशकों से भारतीय सिनेमा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे भारतीय दर्शक चेतना में अपनी अनेक भूमिकाओं के साथ उनकी गहरी स्मृतियों में स्थापित है। उनकी अनेक फिल्में एवं निभाए गए किरदार आज भी दर्शकों में जीवंत है, जिनमें बंदिनी, दिल ने फिर याद किया, अनपढ़, आंखें, आई मिलन की बेला, रेशम की डोरी, काजल, पूर्णिमा, फूल और पत्थर, मझली दीदी, बहारों की मंजिल, सत्यकाम, शोले, तहलका, क्षत्रिय, विरोधी, फरिश्ते, लोहा, अपने, यमला पगला दिवाना जैसी अनेक सुपरहिट फिल्में  शामिल हैं। वर्ष 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान फिल्म अभिनय के क्षेत्र में दिया जाना था। यह सम्मान बारी-बारी से अभिनय, पटकथा, गीत लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में दिया जाता है। इस बार धर्मेद्र को ये पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तम सिंह को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 
त्रिपाठी ने कहा कि ख्यात संगीत निर्देशक और प्रसिद्ध वायलिन वादक उत्तम सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए म्यूजिक अरेंजर, प्रोग्रामर और रिकॉर्डिस्ट के रूप में भी काम किया है। संगीत निर्देशक के रूप में आपकी सबसे उल्लेखनीय फिल्म  'दिल तो पागल है' रही। इसके बाद हम तुमपे मरते हैं, दुश्मन, फर्ज, प्याार दीवाना होता है, गदर - एक प्रेम कथा, द हीरो - लव स्टोरी ऑफ ए स्पॉय, हम तुम्हारे हैं सनम, पिंजर, रज्जो इत्यादि शामिल हैं। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान भी बारी-बारी से पार्श्व गायन एवं संगीत निर्देशन के क्षेत्र में दिया जाता है। वर्ष 2022 का यह सम्मान संगीत निर्देशन के लिए दिया जाना था। इस बात ये पुरस्कार उत्तम सिंह को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed