फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A young man died in a road accident in Bhopal

MP: लहूलुहान दंपती सड़क पर तड़पते रहे, पुलिस VIP काफिले को निकालने में जुटी रही, इलाज नहीं मिलने से युवक की मौत

Tue, 19 Nov 2024 10:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Nov 2024 10:00 AM IST
सार

Bhopal News: राजधानी में सड़क हादसे में युवक की मौत पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर अस्पताल न ले जाने का आरोप लगा दिया। परिजनों ने मुताबिक घटना के बाद पुलिस वीआईवी काफिला निकलवाने में जुटी रही है और घायल को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया।

विज्ञापन
A young man died in a road accident in Bhopal
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसा किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है। लेकिन इस बीच सक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सड़क किनारे पड़ा बिलख रहा है और पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी है।

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई का आरोप है कि पुलिस वीआईवी काफिला निकलवाने में जुटी रही है और घायल को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। अगर समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो मेरे भाई की जान बच जाती। मेरी भाभी भी गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कोहेफिजा पुलिस के अनुसार आकाश मालवीय ( 25) पिता नरेश मालवीय न्यू जेल रोड गोंडीपुरा में रहता था और एक मेडिकल स्टोर में सेल्समैन था। तीन वर्ष पहले उसने परी नाम की युवती से शादी की थी। 17 सितंबर को परी मालवीय के रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए आकाश अपनी पत्नी परी के साथ कमला पार्क स्थित समारोह स्थल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बाइक से वीआईपी रोड पर नूर-उस-सबाह होटल के पास पहुंचा था, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, जिससे आकाश को गंभीर चोट लगी और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने पर मौत हो है। पुलिस मर्ग कायम कर एक्सीडेंट करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed