फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A woman was raped in the capital Bhopal on the pretext of marriage.

Bhopal Crime: राजधानी में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Tue, 11 Mar 2025 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Mar 2025 07:28 PM IST
सार

Bhopal Crime: आरोपी को जब पता चला है कि पीड़िता तलाकशुदा है और वो अकेली रहती है, तो उसने नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने कई बार महिला से दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी का दबाव बनाना चाहा तो उसने मना कर दिया। 

विज्ञापन
A woman was raped in the capital Bhopal on the pretext of marriage.
थाना छोला मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय पीड़िता छोला मंदिर इलाके में अकेली रहती है। करीब दस साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद के चलते उसका तलाक हो गया। एक साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से संतोष नामक युवक से हुई। बातचीत के दौरान संतोष को महिला के अकेले रहने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने धीरे-धीरे उससे नजदीकियां बढ़ा लीं और उसकी मदद करने लगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 12 साल की नाबालिग से फूफा ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार    

विज्ञापन

शादी का दिया झांसा, किया दुष्कर्म
विश्वास जीतने के बाद संतोष ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया। जब महिला शादी के लिए तैयार हो गई, तो उसने अक्तूबर 2024 से शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला, तो संतोष ने इनकार कर दिया। धोखा महसूस कर पीड़िता ने सोमवार शाम थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed