फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A social media influencer who went to make a reel was held captive and beaten by her boyfriend

Bhopal News: रील बनाने पहुंची सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर को प्रेमी ने बंधक बनाकर पीटा, फायरिंग भी की

Mon, 29 Dec 2025 11:02 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 11:02 PM IST
सार

भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती को मैरिज गार्डन में बंधक बनाकर पीटने और फायरिंग करने का मामला सामने आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित छुड़ाया और आरोपी जय दुबे को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
A social media influencer who went to make a reel was held captive and beaten by her boyfriend
photo आरोपी

विस्तार

राजधानी भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर युवती को एक मैरिज गार्डन में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बंधक बनाए जाने के दौरान फायरिंग भी की, लेकिन युवती गोली युवती के बहुत करीब से निकल गई और उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर पहुंचकर युवती को छुड़ाया और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


छोला थाना पुलिस के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात सूचना मिली थी कि सनराइज मैरिज गार्डन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती रील शूट करने पहुंची थी, जहां उसके प्रेमी ने उसे बंधक बना लिया है। मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी के चंगुल से उसे बचाया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी 32 वर्षीय जय दुबे ने युवती की बेरहमी से पिटाई की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सुरक्षा घेरा छोड़ भक्तों के बीच बैठे सीएम, क्षिप्रा शुद्धि और सिंहस्थ के लिए किया बड़ा ऐलान
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जय दुबे और पीड़िता दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। कुछ माह पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और युवती अब जय से कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी। रविवार रात पीड़िता जब सनराइज मैरिज गार्डन रील शूट करने पहुंची तो यह बात कहीं से आरोपी जय दुबे को पता लग गई। इसके बाद आरोपी जय दुबे मौके पर पहुंचा और युवती को पहली मंजिल में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed