{"_id":"6861458c0b36cdb75500a6f4","slug":"a-notorious-criminal-shot-and-killed-a-youth-in-bhopal-crime-news-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में युवक की हत्या, कुख्यात बदमाश ने साथियों के साथ की फायरिंग, जिसे मारने पहुंचे थे वह बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में युवक की हत्या, कुख्यात बदमाश ने साथियों के साथ की फायरिंग, जिसे मारने पहुंचे थे वह बचा
Sun, 29 Jun 2025 07:24 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:24 PM IST
सार
थाना प्रभारी नागर ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आधा दर्जन से अधिक दोस्त एक छोटे बदमाश के घर के सामने उसका जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान कुख्यात बदमाश नसीम और उसके साथ आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कुख्याद बदमाश नसीम उर्फ बन्ने खां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल का एक कुख्यात बदमाश एक बार फिर पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था को चुनौती देते हुए खेलेआम हत्याकांड को अंजाम दे गया। कुख्यात बदमाश लोगों में धौंस जमाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करता है, हालांकि पुलिस इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती। कुख्यात बदमाश पर अब तक 46 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
छोला थाना पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अमित वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा बरखेड़ी फाटक गली नंबर दो खटीकपुरा में रहता था। वह एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में कार्य करता था। शनिवार देर रात वह अपने एक दोस्त आशू खटीक की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने छोला थाने के लीलाधर कॉलोनी गया था। आशू खटीक भी बदमाश है। जन्मदिन की पार्टी के दौरान कुख्यात बदमाश नसीम उर्फ बन्ने खां आशू को गोली मारने पहुंचा था। बन्ने खां अपने पांच अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा। करीब आधा दर्जन फायरिंग कर बदमाश भाग गए। इस दौरान अमित वर्मा के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: भोपाल में लगे ईरान के लीडर खामेनेई के पोस्टर, डेरे के इमाम बोले- यह कोई उत्सव नहीं, वैचारिक संदेश है
विज्ञापन
बदमाश राजा खटीक की हत्या करने आए थे बदमाश
छोला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि नसीम उर्फ बन्ने खां और राजा खटीक की लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों बदमाश हैं, राजा खटीक छोटा बदमाश है और नसीम उर्फ बन्ने खां कुख्यात बदमाश है। नसीम बीती रात राजा खटीक की हत्या के इरादे से मौके पर पहुंचा और फायरिंग करने लगा। हमला होते ही राजा खटीक छिप गया और बदमाशों की गोली का शिकार अमित वर्मा हो गया। हत्याकांड के बाद लोगों ने देर रात थाने का घेराव भी किया। रविवार को शव का पीएम कराने के दौरान भी परिजनों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सड़क किनारे केक काटने के बाद ही शुरू हो गई फायरिंग
थाना प्रभारी नागर ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे आधा दर्जन से अधिक दोस्त आशू खटीक के घर के सामने एकत्रित हुए और उसका जन्मदिन मना रहे थे। सभी दोस्त केक काटने के बाद आपस में बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान आधा दर्जन बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश दो बाइकों पर तीन-तीन की संख्या में सवार होकर आए थे। वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार का इनाम घोषित किया है।
ये भी पढ़ें: बारिश में सड़क पर बैठे BJP विधायक सुरेंद्र पटवा, SDOP को हटाने की कर रहे मांग
नसीम उर्फ बन्ने खां पर दर्ज हैं 46 प्रकरण, टीआई को दे चुका धमकी
नसीम उर्फ बन्ने खां भोपाल का बड़ा बदमाश बन गया है। वह मूलतः शाजापुर जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्षों से भोपाल में रहकर सक्रिय रूप से अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ भोपाल, सीहोर और राजगढ़ के विभिन्न थानों में करीब 45 प्रकरण दर्ज हैं, यह उसका 46वां केस है। कई प्रकरणों में उसके खिलाफ इनाम भी घोषित हो चुका है। दिसंबर 2023 में उसने भोपाल के बुधवारा में टेंट कारोबारी नवाज रियाज के ताज टेंट हाउस में घुसकर गोलियां मारी थी। वह सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो और रील अपलोड करता रहता है। फरारी के दौरान भी वह हथियारों के साथ रील बना रहा था। सीहोर जिले के श्यामपुर-दोराहा थाना प्रभारी को भी दो साल पहले जान से मारने की धमकी दे चुका है।
लॉरेंस बिश्नोई का बताता है गुर्गा
नसीम उर्फ बन्ने खां बदमाशों और आम लोगों में अपना खौफ पैदा करने के लिए खुद को अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर धौंस जमाता है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट और डकैती का प्रयास, अड़ीबाजी जैसे 46 केस दर्ज हैं। नसीम पुलिस हिरासत से फरार हो चुका है। टेंट कारोबारी पर हमला करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने शार्ट एनकाउंटर कर नसीम को गिरफ्तार किया था। बदमाश नसीम और हत्याकांड के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगाई गई हैं।