फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bike-borne miscreants snatched a gold chain from woman riding Activa in broad daylight and fled

Bhopal News: दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन छीनी, चलती एक्टिवा पर झपटमारी करके फरार हुए बदमाश

Sat, 06 Dec 2025 03:57 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 03:57 PM IST
सार

एक्टिवा से घर जा रही महिला के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। बदमाशों की गाड़ी पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal News: Bike-borne miscreants snatched a gold chain from woman riding Activa in broad daylight and fled
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराकर घर लौट रही महिला के गले से पल्सर सवार बदमाश ने सोने की चेन झपट ली। यह वारदात उस समय हुई जब महिला अपनी एक्टिवा से घर लौट रही थीं। चलती एक्टिवा पर ही लूट की यह घटना अंजाम दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बागसेवनिया थाने के एसआई गोकुल प्रसाद ने बताया कि वर्षा सहगल पति करण सहगल (35) बसंत कुंज, शाहपुरा में रहती हैं। उनके बच्चे साकेत नगर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार दोपहर वे बच्चों के आधार कार्ड की जानकारी अपडेट कराने स्कूल गई थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP Crime: कटनी में 15 मिनट में ATM लूट, कैमरों पर किया काला स्प्रे, फिर लोडर से खींचकर मशीन उखाड़ ले गए बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन बजे जब वे एक्टिवा से घर लौट रहीं थीं और नारायण अस्पताल के पास पहुंचीं, तभी पल्सर बाइक पर सवार एक बदमाश उनके पास आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।

घटना के बाद वर्षा घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराईं। बताया गया कि बदमाश की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की है और उन्हीं के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed