Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A major sanitation challenge in Bhopal: Preparations begin following exclusion from the survey, but segregatin

भोपाल में सफाई की बड़ी चुनौती: सर्वेक्षण से बाहर होने के बाद तैयारी शुरू,लेकिन गीला-सूखा कचरा अलग करना मुश्किल

Fri, 13 Nov 2026 06:43 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 13 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ से बाहर होने के बाद भोपाल नगर निगम ने 2027 की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन सफाई व्यवस्था की चुनौतियां बरकरार हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी गीले कचरे का कलेक्शन 330 टन से घटकर 90 टन रोजाना रह गया है।

विज्ञापन
A major sanitation challenge in Bhopal: Preparations begin following exclusion from the survey, but segregatin
बीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ से बाहर होने के बाद भोपाल नगर निगम ने अगले सर्वेक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। शहर को फिर से स्वच्छता के मुकाबले में मजबूत स्थिति में लाने के लिए अधिकारियों ने सफाई अभियान और कमजोर इलाकों पर ध्यान देना शुरू किया है, लेकिन निगम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी कचरा प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है। सबसे ज्यादा असर गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करने पर पड़ा है। हड़ताल से पहले रोजाना 330 टन से ज्यादा गीला कचरा जुटाने वाला निगम अब केवल 90 टन ही इकट्ठा कर पा रहा है। यानी शहर में गीले कचरे का कलेक्शन करीब 73 फीसदी तक गिर गया है। यह स्थिति तब है, जब भोपाल में रोजाना करीब 850 टन कचरा निकलता है। निगम लगभग पूरा कचरा उठाने का दावा कर रहा है, लेकिन ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचने वाले कचरे में ज्यादातर गीला और सूखा मिला हुआ है। ऐसे में कचरे का पृथक्करण और उसका सही तरीके से निपटान बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


सर्वे में पिछड़ने के बाद अब कमजोर इलाकों पर नजर
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में भोपाल को किसी भी राष्ट्रीय पुरस्कार श्रेणी में जगह नहीं मिली। इससे पहले शहर स्वच्छता के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शामिल रहा है। अब निगम का लक्ष्य अगले सर्वेक्षण में प्रदर्शन सुधारना है। इसी के तहत कमिश्नर आरपी अहिरवार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुराने शहर के साथ ऐशबाग, शाहजहांनाबाद और करोंद जैसे इलाकों को प्राथमिकता में रखा गया है। इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुधारने और कचरे के ढेर हटाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन


400 से ज्यादा गाड़ियां लगा रहीं चक्कर, फिर भी नहीं हो रही छंटाई
शहर में घर-घर से कचरा उठाने के लिए 400 से ज्यादा गाड़ियां चल रही हैं। ये रोजाना दो से तीन चक्कर लगाती हैं। कचरा पहले 17 गारबेज ट्रांसफर स्टेशनों पर पहुंचता है। इसके बाद कैप्सूल टैंकरों के जरिए आदमपुर खंती भेजा जाता है। व्यवस्था इतनी बड़ी होने के बावजूद घरों से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कलेक्शन में कचरे को अलग रखने की प्रक्रिया पहले की तरह शुरू नहीं की है। इससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन की हड़ताल का असर अब भी बरकरार
3 नवंबर की रात से 6 नवंबर तक चली सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में 14 हजार से ज्यादा कर्मचारी शामिल हुए थे। इनमें 12 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी और दूसरे विभागों के करीब दो हजार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी थे। तीन दिन तक कचरा कलेक्शन प्रभावित रहा। शहर के सभी 85 वार्ड और 21 जोन इसकी चपेट में आए। इस दौरान 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी रहीं। हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई का काम शुरू तो हुआ, लेकिन कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करने की व्यवस्था अब तक सामान्य नहीं हो पाई है।

केवल कर्मचारियों से नहीं हटेंगे कचरे के ढेर, मशीनों की जरूरत
हड़ताल के दौरान शहर के कई हिस्सों में कचरे के ढेर जमा हो गए थे। निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि इन ढेरों को केवल हाथ से साफ करना आसान नहीं होगा। इसके लिए मशीनरी की मदद लेनी पड़ेगी। सफाई अभियान की योजना तैयार की गई है, लेकिन कर्मचारियों से तय निर्देशों के अनुसार काम कराने में भी परेशानी आ रही है।


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड: पचमढ़ी से भी सर्द हुए भोपाल-इंदौर, बीस शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंचा


घरों से ही कचरा अलग लेने की तैयारी
अपर आयुक्त अमन मिश्रा के मुताबिक, निगम सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू करेगा। इसमें घरों से ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लेने पर जोर रहेगा। डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। निगम के सामने अब दोहरी चुनौती है। एक तरफ हड़ताल के बाद बिगड़ी व्यवस्था को सुधारना है, दूसरी तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण 2027 के लिए शहर की तैयारी करनी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed