{"_id":"694934c8079da4a5a8013574","slug":"a-female-patwari-revenue-officer-posted-in-raisen-fell-from-a-roof-in-bhopal-and-died-the-incident-occurred-at-her-father-in-laws-government-residence-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3761318-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: पुलिस लाइन में हादसा, बच्ची का गुब्बारा उठाने में बालकनी से फिसली महिला पटवारी, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: पुलिस लाइन में हादसा, बच्ची का गुब्बारा उठाने में बालकनी से फिसली महिला पटवारी, इलाज के दौरान मौत
Mon, 22 Dec 2025 07:21 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:21 PM IST
सार
भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस अधिकारी की बहू मीनाक्षी पटेल की बालकनी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। बेटी का बैलून निकालते समय वह हादसे का शिकार हुई थीं। 11 दिन इलाज के बाद निजी अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन
महिला पटवारी मीनाक्षी। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमला नगर स्थित नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले एक पुलिस अधिकारी के शासकीय आवास की बालकनी से फिसलकर उनकी बहू की मौत हो गई है। घटना 11 दिसंबर की शाम को हुई थी। इलाज के दौरान महिला पटवारी बहू ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के पति सेना में पदस्थ हैं, जबकि ससुर पुलिस मुख्यालय में कार्यवाह निरीक्षक हैं।
जानकारी के अनुसार कमला नगर पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय मीनाक्षी पटेल पटवारी हैं और वर्तमान में रायसेन जिले के गौहरगंज में पदस्थ थी। वह गौहरगंज में अपने दो वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। उनके ससुर पुलिस मुख्यालय में कार्यवाहक निरीक्षक हैं और नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहते हैं। मीनाक्षी की तीन साल पहले शादी हुई थी। अवकाश पर वह दिसंबर के पहले पखवाड़े में भोपाल ससुर के यहां आई थीं। 11 दिसंबर की शाम को वह अपने दो साले के बेटी को छत पर खिला रही थीं। बेटी का बैलून नीचे वाली मंजिल के चादर के शेड पर गिर गया था। बेटी का बैलून निकालने के लिए मीनाक्षी बालकनी की बाउंड्री फांदकर शेड पर उतरने का प्रयास कर रही थीं, तभी उनका पैर फिसला और वह शेड पर जा गिरीं। शेड की चादर कमजोर होने के कारण मीनाक्षी चादर को तोड़ते हुए नीचे रहने वाले पड़ोसी के घर में गिर गईं। उनके सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीरचोट लगी थी।
ये भी पढ़ें- 'MP में रिकॉर्ड 95 FIR, इतनी हिंदुस्तान में कहीं नहीं!' शिवराज सिंह की रिपोर्ट पर बोले कृषि मंत्री
विज्ञापन
इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद महिला पटवारी को भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 11 दिन चले इलाज के बाद मीनाक्षी की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला ने मृत्यु पूर्व बयान में भी बेटी का बैलून निकालते समय हुए हादसे में घायल होना बताया था। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट से इंटरनल ब्लीडिंग हुई और खून सिर के अंदर ही जम गया था। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन