{"_id":"68cc08a15478870323047ccb","slug":"a-doctor-served-a-divorce-notice-to-his-wife-for-not-having-children-the-wife-after-mentioning-her-mistresses-in-a-suicide-note-hanged-herself-the-divorce-case-was-scheduled-for-october-16th-the-doctor-wanted-to-marry-his-second-girlfriend-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3419644-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: डॉक्टर ने बच्चे नहीं होने पर थमाया तलाक का नोटिस, पत्नी ने प्रेमिकाओं का नाम लिखकर लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: डॉक्टर ने बच्चे नहीं होने पर थमाया तलाक का नोटिस, पत्नी ने प्रेमिकाओं का नाम लिखकर लगा ली फांसी
Thu, 18 Sep 2025 08:14 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:14 PM IST
सार
भोपाल के अयोध्या नगर में 35 वर्षीय किरण मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति, ससुराल और पति की प्रेमिकाओं पर सुसाइड नोट में जिम्मेदार ठहराया। बच्चे न होने से पति तलाक देकर दूसरी शादी की तैयारी में था। किरण अवसाद में थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
photo
विस्तार
राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का पति आयुर्वेदिक डॉक्टर है और बच्चे नहीं होने के कारण पत्नी को तलाक का नोटिस भेज दिया था। तलाक मामले में अगले महीने की 16 तारीख को पेशी होनी है। डॉक्टर की पत्नी ने दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा कि बच्चे नहीं होने के कारण पति मुझे तलाक देकर अपनी दूसरी प्रेमिका से शादी करने वाले हैं। मेरी मौत का जिम्मेदार पति के साथ सास, ननद, पति की दोनों प्रेमिकाएं हैं। सुसाइड नोट को जब्त कर अयोध्या नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय किरण मीणा पति डॉक्टर संजय देशवाली अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहती थीं। डॉक्टर संजय देशवानी की 14 वर्ष पहले किरण मीणा से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात किरण ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अयोध्या नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के कमरे से दो पन्ने का एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि शादी के बाद मेरे बच्चे नहीं होने के कारण पति और ससुराल वाले मुझे प्रताड़ित करते हैं। किरण के पिता कुंजीलाल ने आरोप लगाया कि दामाद आयुर्वेदिक चिकित्सक है। बेटी के बच्चे नहीं होने के कारण ससुराल के सभी लोग मिलकर उसे प्रताड़ित करते थे। दामाद दूसरी शादी करने के लिए मेरी बेटी को तलाक देने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पत्नी और बेटी पर बका से जानलेवा हमला, पहले मां को मारा; बेटी बचाने आई तो उस पर भी किया हमला
विज्ञापन
भाई घर पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिली बहन
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले मेरी बहन किरण मीणा ने घर वालों को फोन किया था। फोन रिसीव नहीं हो पाया था। किरण का फोन रिसीव नहीं कर पाने के कारण उसका भाई रात में अयोध्य नगर स्थित उसके मकान में पहुंचा तो वह घर में अकली फंदे पर लटकी मिली। हादसे के समय उसके घर के सभी लोग उसे फंदे पर लटका छोड़कर चले गए थे। किरण सैम कॉलेज से एमए लिट्रेचर का कोर्स कर रही थी। पुलिस ने बताया कि किरण के पति ने बच्चे नहीं होने के कारण उसे तलाक का नोटिस दे दिया था। तलाक का नोटिस मिलने के बाद से ही वह बहुत डिप्रेशन में थी। अक्टूबर महीने की 16 तारीख को तलाक मामले में उसकी अदालत में पेशी होने वाली थी।
ये भी पढ़ें- प्रेमजाल में फंसाकर विवाहिता से ब्लैकमेलिंग कर वसूले थे ढाई लाख, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो भी बनाए थे
सुसाइड नोट में दोनों प्रेमिकाओं के नाम
पुलिस ने बताया कि मृतका के पास से दो पन्ने का जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसमें पति डॉक्टर संजय देशवाली, देवर दुर्गा प्रसाद देशवाली, सास कल्लो बाई, ननदें मथुरा, लता, ममता और निजी बैंक में काम करने वाली पति की गर्लफ्रेंड और उसकी कजिन के नाम लिखे हुए हैं। आरोप है कि दोनों बहनें पति की प्रेमिका हैं और सभी को मौत का जिम्मेदार बताया गया है।
