फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Elderly man commits suicide in Bhopal, accusing daughter-in-law of harassment

Bhopal News: 'बहू जली रोटी और पानी मिलाकर सब्जी देती है', 62 वर्षीय बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में लिखी मार्मिक बात

Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
सार

भोपाल के न्यू मिनाल रेसीडेंसी में 62 वर्षीय रमेश चंद्र गुप्ता ने घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने पांच पन्नों के सुसाइड नोट में बहू पर जली रोटी और पानी मिली सब्जी देने जैसी यातनाओं का उल्लेख किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Elderly man commits suicide in Bhopal, accusing daughter-in-law of harassment
भोपाल में बहू की कथित प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने आत्महत्या कर ली है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के न्यू मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाले एक बुजुर्ग ने बहुत मार्मिक सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली है। बुजुर्ग ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि बहू जली हुई रोटी और पानी मिलाकर सब्जी खिलाती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय बजुर्ग रमेश चंद्र गुप्ता न्यू मिनाल रेसीडेंसी में रहते हैं। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में बहू पर बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में उन्होंने घरेलू प्रताड़ना की जो कहानी लिखी है, वह समाज को झकझोर देने वाली है। पुलिस ने मृतक के पास से पांच पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी के टूर पर थाईलैंड गए भोपाल के युवक की मौत, दो दिन बाद आएगा शव
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रमेश चंद्र गुप्ता अपने बेटे पुष्पेंद्र के साथ रहते हैं। पुष्पेंद्र का उसकी पत्नी के साथ तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। इस कारण उनके घर का पूरा वातावरण माहौल है। गुप्ता ने सुसाइड नोट में लिखा कि उनकी बहू कई साल से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। बहू उन्हें जली हुई रोटियां देती थी और सब्जी में पानी मिलाकर परोसती थी।

बहू की प्रताड़ना अब मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही
बुजुर्ग ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि बहू की वर्षों की प्रताड़ना झेलते हुए अब मैं परेशान हो चुका है। अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं होता। मैं इस अपमान को अब और सहन नहीं कर सकता। मैं अब अपनी जिंदगी को समाप्त करने का निर्णय लिया है। एसीपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि पांच पेज के सुसाइड नोट में बेटे-बहू के विवाद का भी जिक्र है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने के साथ सुसाइड नोट का भी परीक्षण करा रही है। उन्होंने बताया कि बेटे ने बहू पर तलाक का केस लगाया है। बहू ने देहेज प्रताड़ना और मेंटेनेंस का प्रकरण दर्ज कराया हुआ है। सुसाइड नोट की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed