{"_id":"69fd6bdcaa270ee3c702af11","slug":"200-years-of-hindi-journalism-3-day-national-discourse-pranam-udant-martand-begins-today-editors-from-acro-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: 3 दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श प्रणाम उदंत मार्तण्ड आज से, देशभर के संपादक आ रहे भोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल: 3 दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श प्रणाम उदंत मार्तण्ड आज से, देशभर के संपादक आ रहे भोपाल
Fri, 08 May 2026 10:25 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 08 May 2026 10:25 AM IST
सार
भोपाल के भारत भवन में शुक्रवार से हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श प्रणाम उदंत मार्तण्ड शुरू होगा। कार्यक्रम में देशभर के 60 से अधिक संपादक और वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे। आयोजन में लाइव कार्टून शो, हास्य प्रस्तुतियां, सांस्कृतिक संध्या और पत्रकारिता की 200 साल की यात्रा पर प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
भारत भवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी भोपाल के भारत भवन में शुक्रवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय विमर्श प्रणाम उदंत मार्तण्ड का शुभारंभ होगा। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और वीर भारत न्यास की संयुक्त पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 60 से अधिक संपादक, पत्रकार, लेखक और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पत्रकारिता, भारतीय चिंतन, संस्कृति और मीडिया के बदलते स्वरूप पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण और फिल्मकार डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी समेत कई प्रमुख वक्ता संबोधित करेंगे।
लाइव कार्टून शो और हास्य कार्यक्रम रहेंगे खास आकर्षण
समारोह में देश के आठ वरिष्ठ कार्टूनिस्ट लाइव कार्टून शो प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हास्य प्रस्तुतियां, वंदेमातरम् सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आज होगा उद्घाटन
8 मई को सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन आचार्य मिथिलेशनंदिनीशरण करेंगे। इस दौरान पूर्व सूचना आयुक्त उदय माहूरकर, डॉ. सी. जयशंकर बाबु, कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी और वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अलग-अलग सत्रों में विष्णुप्रकाश त्रिपाठी, नगमा सहर, सईद अंसारी, उदय सिन्हा, अमिताभ अग्निहोत्री, जयंती रंगनाथन, प्रफुल्ल केतकर, प्रत्यूष रंजन, हितेश शंकर, राशिद किदवई समेत कई वरिष्ठ पत्रकार और विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-एमपी में मौसम ने बदला मिजाज, 21 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट
पत्रकारिता की 200 साल की यात्रा पर प्रदर्शनी
आयोजन में हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों की यात्रा पर आधारित समाचार पत्रों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों की पुस्तकों ‘माखन के लाल’, कार्टून कथा और खजुराहो का लोकार्पण होगा। विश्वविद्यालय के प्रायोगिक अखबारों के विशेषांक और विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई तीन डाक्यूमेंट्री भी रिलीज की जाएंगी।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं चिंता का विषय,15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर एमपी
नागा साधु ज्ञान कोष प्रदर्शनी भी लगेगी
भारत भवन परिसर में भारत स्वाभिमान-नागा साधु ज्ञान कोष प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें शिवकालीन और 1857 के संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में मंगल पांडे की बंदूक, रानी लक्ष्मीबाई के परिवार से जुड़ा आग्नेयास्त्र और छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित शस्त्र भी शामिल