{"_id":"67c88aa878fe40ed6e08dff4","slug":"16th-finance-commission-meeting-demand-for-special-fund-for-the-capital-suggestion-was-also-given-to-increas-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"16वें वित्त आयोग की बैठक: राजधानी को विशेष फंड की मांग, अनुदान देने का क्राइटेरिया बढ़ाने का भी दिया सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16वें वित्त आयोग की बैठक: राजधानी को विशेष फंड की मांग, अनुदान देने का क्राइटेरिया बढ़ाने का भी दिया सुझाव
Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
सार
प्रदेश दौरे पर आए 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और आयोग के सदस्यों के साथ बुधवार को भोपाल में ग्रामीण, नगरीय और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान नगरीय निकायों के महापौरों और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए विशेष फंड की मांग की, साथ ही ग्रीन मोबिलिटी, एआई तकनीक, अवैध कॉलोनियों और गंदी बस्तियों के उन्मूलन के लिए भी अतिरिक्त अनुदान देने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
16वें केंद्रीय वित्त आयोग के साथ जनप्रतिनिधियों की चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के दौरे पर आए 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के साथ बुधवार को भोपाल में ग्रामीण, स्थानीय निकाय, नगरीय स्थानीय निकाय और राजनीतिक दलों के विभिन्न प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और सदस्यों ने सभी से चर्चा की। ग्रामीण स्थानीय निकायों, नगरीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपने विचार और सुझाव भी रखे। बैठक में प्रदेश की नगरीय निकायों के प्रतिनिधि के रूप में चार नगर निगम के महापौर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सतना के महापौर योगेश ताम्रकार, खंडवा की महापौर अमृता यादव तथा भोपाल की महापौर मालती राय एवं 11 अन्य नगर पालिका तथा नगर परिषद के अध्यक्ष उपस्थित थे।
भोपाल के लिए विशेष फंड दें : मालती राय
भोपाल की महापौर मालती राय ने प्रदेश की राजधानियों के लिए विशेष फंड की मांग की। उन्होंने कहा कि राजधानी में विकास कार्यों के लिए अलग से फंड दिया जाना चाहिए, ताकि राजधानी के विकास कार्य उसके अनुसार किए जा सकें। उन्होंने कहा कि राजधानी में ज्यादा कार्य रहते हैं, ताकि फंड की उपलब्धता होने पर उनको पूरा किया जा सके। वहीं, इसके अलावा आयोग से उसके फंड देने के मानदंड को भी बढ़ाने का सुझाव दिया गया। अभी नगरीय निकाय, नगर परिषद में आयोग की तरफ से दिए जाने वाले फंड सभी कार्य के लिए नहीं मिलता है। जनप्रतिनिधियों ने क्राइटेरिया बढ़ाने की मांग की।
ग्रीन मोबिलिटी और एआई के लिए अनुदान की मांग : भार्गव
इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने आयोग से अधिकारियों ने ग्रीन मोबिलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के विकास के लिए अनुदान की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने समय पर ग्रांट नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनुदान के समय पर नहीं मिलने के कारण कई काम प्रभावित होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 13 प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने के बाद ही ग्रांट तय की जाती है, लेकिन इस प्रक्रिया में कुछ राहत दी जानी चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि परफॉर्मेंस के आधार पर अनुदान दिया जाता है, लेकिन इसे समान रूप से वितरित किया जाना चाहिए, ताकि सभी नगर निगमों को समान लाभ मिल सके।
विज्ञापन
इन कार्यों के लिए भी मांगा फंड
इसके अलावा बैठक में अवैध कॉलोनियों के विकास और अंडरग्राउंड केबल लिए भी अतिरिक्त फंड देने की मांग की। इसके साथ ही गंदी बस्तियों के उन्मूलन के लिए भी अलग से फंड की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने बैठक में आयोग के सामने यह भी मुद्दा उठाया कि अन्य नगर निगम को टैक्स की वसूली के अनुसार ग्रांट तय होती है, लेकिन दूसरे विभाग जो समय पर टैक्स नहीं देते उनके लिए भी ग्रांट जारी करने को लेकर नियम बनाना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन