Bhopal: डेंगू पर रोक लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम, 14 नए मरीज मिले
Bhopal: डेंगू का खौफ राजधानी भोपाल में बढ़ता जा रहा है। आए दिन नए लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट भले ही इसे कंट्रोल करने का दम भर रहा हो लेकिन हकीकत में इसके मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू से अब तक कई मौतें भी हो चुकीं हैं।
विस्तार
बीते साल से अधिक मरीज
बता दें, इस साल राजधानी में बीते साल के मुकाबले डेंगू के ज्यादा मरीज मिले हैं। 2022 में डेंगू के 675 केस सामने आए थे, जबकि इस साल ये संख्या 775 पर पहुंच गई है। पिछले साल के मुकाबले अब तक 100 मरीज अधिक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इधर, स्वास्थ्य अमला डेंगू पर काबू पाने की बात कर रहा है, लेकिन विभाग की तमाम कोशिशें नाकाम होती दिख रहीं हैं।
ऐसे पहचानें डेंगू को
डेंगू संक्रमण से रक्त में डी-डाइमर का स्तर बढ़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप शरीर में दर्द, सीने में तेज दर्द, तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और हाथ या पैर की त्वचा के रंग में बदलाव हो सकता है।
कैसे करें बचाव
डेंगू से बचने के लिए अपने आसपास सफाई रखें। मच्छरों को न पनपने दें, दवा का छिड़काव करें। डेंगू में सबसे पहले फ्लू जैसे लक्षण सामने आते हैं और यह 2-7 दिनों तक रहता है। बुखार आने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
