{"_id":"69a66a8aa093fc60050b7756","slug":"100-years-of-the-sangh-shatak-becomes-tax-free-in-madhya-pradesh-cm-says-the-film-gives-the-message-of-n-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangh Ke 100 Varsh: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'शतक', सीएम बोले-राष्ट्रसेवा का संदेश देती है फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangh Ke 100 Varsh: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'शतक', सीएम बोले-राष्ट्रसेवा का संदेश देती है फिल्म
Tue, 03 Mar 2026 10:29 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:29 AM IST
सार
डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा, संस्कार और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को मजबूती से प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन
फिल्म शतक मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'शतक' फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। सीएम ने कहा कि 'शतक' फिल्म आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की बात करती है। इस फिल्म में संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव का संदेश छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि शतक फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कार की परंपरा की बात करती है। इस परंपरा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने वर्षों से जीवित रखा है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'हिंदी फिल्म 'शतक' को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है। फिल्म 'शतक' संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।' सीएम डॉ. यादव के इस निर्णय की आम जनता ने जमकर तारीफ की है।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: होली से पहले चढ़ा एमपी का पारा, 35 डिग्री के पार पहुंचा,मार्च में 40 डिग्री तक जाने के संकेत
आरएसएस की कहानी कहती है फिल्म
बता दें, 'शतक: संघ के 100 साल' फिल्म का निर्माण वीर कपूर ने किया है। इसके निर्देशक आशीष मल्ल हैं। यह फिल्म इस साल 20 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है। इस फिल्म में वर्ष 1925 में संघ की स्थापना के साथ-साथ इसके संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और एमएस गोलवलकर के योगदान को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी मोहन सरकार, निकाय चुनावों पर पैनी नजर, बड़वानी बैठक से मिले संकेत