{"_id":"60194bc68ebc3e2f3517536f","slug":"1-74-crores-were-hiding-in-bonnet-the-same-thing-happened-due-to-fire-in-the-car-and-wanted-to-avoid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी में लूटे गए 1.85 करोड़ मप्र के सिवनी में बरामद, कार के बोनट में छिपाकर ले जा रहे थे, आग लगने से पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी में लूटे गए 1.85 करोड़ मप्र के सिवनी में बरामद, कार के बोनट में छिपाकर ले जा रहे थे, आग लगने से पकड़े गए
Tue, 02 Feb 2021 09:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
मप्र के सिवनी में कार से बरामद राशि, जो उप्र के कौशांबी से लूटी गई थी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सिवनी से एक ऐसी खबर आई जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। हुआ यूं कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कुछ लोग एक कार के बोनट में 1.85 करोड़ रुपये छिपाकर ले जा रहे थे। तभी सिवनी के निकट कार में आग लग गई। इससे कार सवारों की जान हलक में आ गई और पुलिस से बचने की कोशिश भारी पड़ गई। यह राशि यूपी के कौशांबी में एक ज्वेलर्स से लूटी गई थी।
विज्ञापन
घटना मप्र के सिवनी से 20 किलोमीटर दूर गोपालगंज बैजनाथ फैक्ट्री के सामने रविवार शाम सिवनी-नागपुर नेशनल हाईवे पर हुई। एक कार में अचानक आग लग गई। इस पर तुरंत कार रोक कर उसमें सवार लोगों ने बोनट खोलकर नोट निकालना शुरू किए। इसी दौरान कुछ अधजले नोट सड़क पर बिखर गए। तब तक मौके पर गांव वाले भी पहुंच चुके थे। उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। आग के कारण करीब डेढ़ लाख रुपये जल गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी कार व उसमें सवार लोगों को थाने लेकर आए। पड़ताल के दौरान उनके पास 1.74 करोड़ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए उन्होंने नोट बोनट में छिपाए थे, लेकिन शार्ट सर्किट या इंजन गर्म होने से कुछ नोट जल गए।
विज्ञापन
नोट लेकर मुंबई जा रहे थे आरोपी
पुलिस द्वारा जब्त की गई इनोवा कार एमएच-01/एएच-7264 से आरोपी मुंबई जा रहे थे। कुरई टीआइ मनोज गुप्ता ने बताया कि मामले में सुनील पुत्र रामात्मा वर्मा ग्राम कुसिया थाना जलालपुर जिला जौनपुर (उप्र), हरिओम पुत्र रामश्रय यादव ग्राम रोशनपुर थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ (उप्र) और ग्यास बाबू पुत्र छोटे अंसारी ग्राम चौधरी सराय थाना कोतवाली जिला बदायूं (उप्र) को गिरफ्तार किया है।
आयकर विभाग को किया सूचित
सिवनी के एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि मामले की जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। कार की बोनट में नोटों के बंडल छिपाए गए थे। चलती कार में आग भड़क गई और अधजले नोट सड़क पर बिखर गए और मामले का पर्दाफाश हो गया।
