फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal youth commits suicide in police station: Police arrested on complaint of sister-in-law, made a noose by tearing blankets

Bhopal Suicide In Custody: भाभी की शिकायत पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार, कंबल को फाड़कर बनाया फंदा

Sat, 14 May 2022 11:45 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 May 2022 11:45 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के कमला नगर थाने के हवालात में शनिवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को पुलिस ने उसकी भाभी से छेड़छाड़ की शिकायत पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Bhopal youth commits suicide in police station: Police arrested on complaint of sister-in-law, made a noose by tearing blankets
भोपाल का कमलानगर पुलिस थाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के कमला नगर थाने के हवालात में शनिवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को पुलिस ने उसकी भाभी से छेड़छाड़ की शिकायत पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। फिलहाल मामले की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय गोलू उर्फ छोटू सारथी अपनी विधवा भाभी के साथ सबरी नगर में रहता था। गोलू की भाभी ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया था। सुबह करीब 5.30 बजे संतरी ने गोलू को फांसी पर लटका देखा और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। गोलू ने हवालत में बिछाने के कंबल को फाड़कर लोहे की सलाख से बांधा और फांसी लगा ली। घटना की सूचना के बाद जांच के लिए एसडीएम और वरिष्ठ अधिकारी थाने पहुंचे। पूरी घटना की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें फांसी पर लटकने से पहले मृतक शांत बैठा दिखाई दे रहा है। इस मामले में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

दो महीने पहले ही जेल से छूटा था गोलू
आरोपी गोलू के भाई की 8 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी भाभी के साथ रहता था। उस पर मारपीट और अड़ीबाजी के पहले से दो मुकदमे भी दर्ज है। वह दो महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed