फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal woman commits suicide and her family blames love jihad for her death

भोपाल : 26 साल की महिला ने की आत्महत्या, परिवार वालों ने लव जिहाद को बताया कारण

Sun, 10 Jan 2021 08:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 10 Jan 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
bhopal woman commits suicide and her family blames love jihad for her death
भोपाल : 26 साल की महिला ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 26 साल की महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली और उसके परिवार ने इस मामले से लव जिहाद से जोड़ दिया है। भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में महिला ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला ने सुसाइड नोट पर आदिल खान को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। महिला के कमरे से सुसाइड नोट मिलने के बाद उसके परिवार वालों ने आदिल खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी और पुलिस ने आदिल को संबंधित मामले में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


परिवारजनों की माने तो आरोपी ने अपना नाम बदलकर महिला के साथ धोखा किया। महिला के पिता ने बताया कि उसने मेरी बेटी को अपना नाम बबलू बताया और उससे दोस्ती कर ली। महिला के पिता ने आगे बताया कि जब उनकी बेटी को पता चला कि वो शख्स झूठ बोल रहा है, तो बेटी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और इसके बदले में आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक और मौखिक तौर पर अत्याचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के परिवार वालों ने आऱोप लगाया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या इसलिए की क्योंकि वो आरोपी के अत्याचार से परेशान हो गई थी। अब परिवार वालों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ राज्य में बने नए लव जिहाद मामले के तहत कार्रवाई की जाए। 


हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं की है, ये जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ा हुआ है। शनिवार को मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लव जिहाद अध्यादेश के लिए सहमति दी। इस कानून के तहत धोखाधड़ी के माध्यम से धार्मिक रुपातंरण को लेकर दंड किया जाता है।अगर इस मामले में आरोपी दोषी करार किया जाता है तो उसे 10 साल की सजा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed