फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Water supply will be disrupted in many colonies for three days from today, arrangements have been made for supply by tanker.

भोपाल: शहर में आज से तीन दिन कई कॉलोनियों में जलापूर्ति बाधित रहेगी, टैंकर से सप्लाई के इंतेजाम किए

Thu, 12 May 2022 12:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 May 2022 12:41 PM IST
सार

राजधानी भोपाल की गुरुवार से तीन दिन कई कॉलोनियों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसका कारण कोलार जल प्रदाय परियोजना की मेन लाइन में मरम्मत का कार्य किया जाना है।

विज्ञापन
Bhopal: Water supply will be disrupted in many colonies for three days from today, arrangements have been made for supply by tanker.
भोपाल की कई कॉलोनियों में आज से जल आपूर्ति बाधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की कई कॉलोनियों में गुरुवार से तीन दिन तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसका कारण कोलार जल प्रदाय परियोजना की मेन लाइन में मरम्मत का कार्य किया जाना है। नगर निगम ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर और अन्य दूसरे स्रोतों से पानी सप्लाई की व्यवस्था की है।  
विज्ञापन

 
शहर की करीब 60 प्रतिशत आबादी को आज से पानी सप्लाई नहीं होगी। इन्हें टैंकर से पानी सप्लाई होगा। इसके लिए नगर निगम ने 50 से ज्यादा टैंकर लगाए है। इसके अलावा लोगों को भी पानी स्टोर करने और जरूरत के अनुसार ही उपयोग करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


इन कॉलोनी में नहीं आएगा पानी 
संजय काम्प्लेक्स, शाहपुरा, गुलमोहर, त्रिलंगा, ई 7 एक्सटेंशन, गौरा गांव, विशनखेड़ी, सेवनिया गोड, लिबड़, शाहपुरा छावनी, इस्लामपुरा, नदीम रोड, लखेरापुरा, अरेरा कॉलोनी (ई-1 से ई-5) रेलवे कॉलोनी हबीबगंज, गिन्नौरी, मोती मस्जिद, वहीदिया टंकी, निशातपुरा, पिंजोमल टैंक,  बाल विहार, काजी कैम्प, नेहरू नगर, वैशाली नगर, कोटरा शासकीय आवास, बघीरा अपार्टमेंट, साउथ टी टी नगर, 228 क्वाटर्स, अंबेडकर नगर, सरस्वती नगर, 25वीं बटालियन, गीतांजलि कॉम्लेक्स, 1100 क्वाटर्स, जनता क्वाटर, मीरा नगर, चार इमली, पंचशील नगर, प्लेटिनम प्लाजा, शास्त्री नगर, जवाहर चौक, जवाहर बाल उद्यान, के इलाके शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed